"मुंबई उपनगरीय रेल": अवतरणों में अंतर

छो कोष्टक से पहले खाली स्थान छोड़ा।
छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 151:
=== सेंट्रल लाइन ===
मुंबई की सेंट्रल लाइन में तीन मुख्य पथ हैं, जो कि उपनगरीय सैटेलाइट कस्बों में जाते जाते बंट जाते हैं। दो पथ (एक स्थानीय व एक सीधा) सेंट्रल रेलवे पर [[छत्रपति शिवाजी टर्मिनस]] से [[कल्याण]] (54 कि.मी.) तक जाते हैं, जहां वे कल्याण –[[कसारा]](67 कि.मी.) में पूर्वोत्तर को; एवं [[कल्याण]]–[[करजात]]–[[खोपोली]] (61 कि.मी.) दक्षिण-पूर्व को बंट जाते हैं। यह दोनों मुख्य पथ मेन-लाइन बनाते हैं। इनके बेड़े में डी.सी. तथा एसी/डीसी शक्ति के ई.एम.यू. हैं। इस लाइन पर प्रधान कार-शेड हैं कुर्ला एवं काल्वा पर। यहां उपनगरीय सेवा हेतु तीव्र एवं मन्द लोकल उपलब्ध होते हैं। मन्द लोकल सभी स्टेशनों पर रुकती है, जबकि तीव्र लोकर के हॉल्ट बायकुला, दादर, कुर्ळा, घाटकोपर, विखरोली, भांडुप, मुलुंड, ठाणे, डोंभिवली, एवं कल्याण पर ही रुकती हैं। कल्याण के बाद चलने वाली सभी सेवाएं केवल मन्द होतीं हैं, अतएव वे सभी स्टेशनों पर रुकतीं हैं।
मध्य रेल डीज़ल मल्टिपल युनिट (डी.एम.यू) भी संचालित करता है, जो मध्य रेल के दीवा जंक्शन से पश्चिम रेल के वसई रोड जंख्शन , तथा दीवा जंख्शन से रोहा, बारास्ता पन्वेल जातीं हैं।
 
गाड़ियां प्रायः मुख्य स्टेशनों से ही आरम्भ होतीं या समाप्त होतीं हैं। इनके आरम्भ या समाप्ति के लिये प्रयोग हुए स्टेशनों के नाम के लघुरूप निम्नानुसार है: