"अन्तोनी रमायेत्स": अवतरणों में अंतर

Reverted good faith edits by Hindustanilanguage (talk): क्षमा करें परन्तु ये किसी क्लब का नहीं अप...
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 29:
व्यतीत किया। क्लब में रहते हुए इन्होंने रिकार्डो ज़मोरा ट्रॉफ़ी [[ला लीगा]] में सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के तौर पर पाँच अवसरों पर जीती व इसके साथ ही इन्हें 17 मुख्य क्लब सम्मान भी मिले। [[1950 फ़ीफ़ा विश्व कप]] में रमायेत्स ने अपने देश का प्रतिनिधित्व किया और 1960 के दशक में विभिन्न क्लबो में मैनेजर की भूमिका निभाई, जिनमें प्रमुख रूप से रियल ज़ारागोज़ा टीम ने इनके नेतृत्व में दो मुख्य ट्रॉफ़ी जीतीं।
 
== प्रारंभिक जीवन ==
अन्तोनी रमायेत्स सिमोन का जन्म 1 जुलाई 1924 को [[कातालोन्या]] की राजधानी [[बार्सिलोना]] में हुआ। 'रमायेत्स' और 'सिमोन' क्रमशः इनके पिता और माता के पारिवारिक नाम हैं।
 
== क्लब कैरियर ==
1947 में 23 वर्ष की उम्र में इन्होंने ऍफ़सी बार्सिलोना के साथ करार पर हस्ताक्षर किए। उस से पहले ये रियल वालादोलिद क्लब में खेलते थे। अपना ज्यादातर खेल कैरियर इन्होंने बार्सिलोना में ही बिताया और क्लब के लिए 1961 तक 473 मैच खेले। क्लब के साथ इन्होंने छह ला लीगा ख़िताब, पाँच स्पैनिश कप और दो इन्टर-सिटिज़ फेयर्स कप जीते। इन्हें पाँच अवसरों पर ज़मोरा ट्रॉफ़ी से नवाज़ा गया, जो ला लीगा के उस गोलकीपर को दी जाती है जो कि लीगा के एक सत्र में प्रति मैच सबसे कम गोल खाता है।<ref name="यूरोन्यूज़">{{cite news | url=http://www.euronews.com/2013/07/31/former-spain-keeper-ramallets-dies-aged-89/ | title=Former Spain keeper Ramallets dies aged 89 | date=31 जुलाई 2013 | accessdate=16 मार्च 2014 | publisher=यूरोन्यूज़ | language=अंग्रेज़ी}}</ref>
 
==अन्तराष्ट्रीय अ न्तराष्ट्रीय कैरियर ==
रमायेत्स ने 11 वर्षो की अवधि में [[स्पेन राष्ट्रीय फुटबॉल टीम|स्पेन]] का 35 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में प्रतिनिधित्व किया। अपना सबसे पहला मैच इन्होंने [[चिली]] के विरुद्ध 29 जून 1950 को [[ब्राज़ील]] में 1950 फ़ीफ़ा विश्व कप के दौरान खेला। टूर्नामेंट के दौरान इन्हें 'माराकान्या की बिल्ली' का उपनाम मिला। विश्व कप के इस संस्करण में इन्होंने अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुँचने में मदद की।
 
रमायेत्स ने 11 मैच अनाधिकारिक कैटलन राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेले।
 
== मृत्यु ==
रमायेत्स की 31 जुलाई 2013 को लम्बी बिमारी के पश्चात 89 वर्ष में मृत्यु हुई।
 
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
== बाहरी कड़ियाँ==
* [http://www.bdfutbol.com/en/j/j8230.html BDFutbol खिलाड़ी प्रोफाइल]
* [http://www.bdfutbol.com/en/l/l8230.html BDFutbol कोच प्रोफाइल]