"अलेक्सांदर प्रथम": अवतरणों में अंतर

 
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 2:
'''अलेक्सांदर प्रथम''' (Alexander I ; [[रूसी]] : Александр Павлович, अलेक्सांदर पावलोविच; 23 दिसम्बर, 1777 – 1 दिसम्बर 1825), [[रूस]] का [[ज़ार]] था। वह [[पाल प्रथम]] का पुत्र था। वह २३ मार्च १८०१ से १ दिसम्बर १८२५ तक रूस का सम्राट था। वह प्रथम रूसी राजा था जिसने पोलैण्ड पर शासन किया। वह [[फिनलैण्ड]] और [[लिथुवानिया]] का भी पहला रूसी ग्रण्ड ड्यूक था।
 
== परिचय ==
अलेक्सांदर प्रथम २४ मार्च, १८०१ को राजगद्दी पर बैठा। पिता से दूर रहने और पाल तथा [[कैथरीन]] में मतभेद रहने के कारण इसको अपने आंतरिक भाव सदा छिपाए रखने पड़े। इस कारण इसके व्यवहार में सदा सच्चाई का अभाव रहा। [[नेपोलियन]] इसको उत्तर का 'तल्मा' (Talma of the North) कहा करता था।