"वेधशाला": अवतरणों में अंतर

छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 26:
वेधशालाएँ ऐसे स्थानों पर स्थापित की जाती हैं, जहाँ का मौसम बहुत अच्छा होता है और मेघ, धुआँ, धूल से रहित दिनों की संख्या अधिक से अधिक होती है। संभव होने पर पहाड़ की चोटी या शैल आधार पर वेधशाला का। निर्माण होता है। वेधशाला से संबद्ध फोटोग्राफी कक्ष और वर्णक्रमीय प्रयोगशाला का होना आवश्यक है। कुछ वेधशालाएँ ज्योतिर्विज्ञान की नई खोजों का समाचार प्रसारित करती हैं। सौर वर्णक्रम, कॉस्मिक विकिरण आदि के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष वेधशाला स्थापित करने के अनेक प्रयत्न चल रहे हैं।
 
[[चित्र:Hanle observatory.jpg|thumb |भारतीय खगोलीय वेधशाला , हानले ( भारत )]]
== भारतीय वेधशालाएँ ==
भारत की वेधशालाओं में दक्षिण भारत में [[कोडाइकैनाल]] की खगोल-भौतिकीय वेधशाला विख्यात है। विगत लगभग अस्सी वर्षों से अधिक के सूर्य के दैनिक अभिलेख वहाँ प्राप्य हैं। वहाँ की वेधशाला उन वेधशाला श्रृखंलाओं में से एक है, जहाँ शुद्ध आवृत्ति पर रेडियो पारेषण के लिए सौर प्रक्षुब्धता का अध्ययन होता है। [[उत्तराखंड]] राज्य की [[नैनीताल]] स्थित वेधशाला में चरक्रांति तारों का अध्ययन होता है। [[हैदराबाद]] की निज़ामिया वेधशाला में तारों के त्रैज्य वेग संबंधी मापन किए जाते हैं। भारत सर्वेक्षण से संबंधित तीन अन्य वेधशालाओं में अक्षांश और भोगांश का निर्धारण होता है।