"समुद्र तल": अवतरणों में अंतर

उपखण्ड बनाये (विषय जोड़ना बाकी)
विस्तार
पंक्ति 2:
[[चित्र:Israel Sea Level BW 1.JPG|300px|right|thumb| समुद्र तल से ऊँचाई दिखाता एक बोर्ड]]
 
'''समुद्र तल''' या '''औसत समुद्र तल''' <small>(अंग्रेज़ी:Mean sea level)</small> [[समुद्र]] के [[जल]] के उपरी सतह की औसत ऊँचाई का मान होता है। इसकी गणना [[ज्वार-भाटा|ज्वार-भाटे]] के कारण होने वाले समुद्री सतह के उतार चढ़ाव का लंबे समय तक प्रेक्षण करके उसका [[औसत]] निकाल कर की जाती है। इसे [[समुद्र तल से ऊँचाई]] (MSL-Metres above sea level) में व्यक्त किया जाता है।
 
इसका प्रयोग धरातल पर स्थित बिंदुओं की [[ऊँचाई]] मापने के लिये [[सन्दर्भ तल]] के रूप में किया जाता है। इसका उपयोग [[उड्डयन]] में भी होता है। उड्डयन में समुद्र के सतह पर [[वायुदाब|वायुमण्डलीय दाब]] को वायुयानों के उड़ान की उंचाई के सन्दर्भ (डैटम) के रूप में उपयोग किया जाता है।
==मापन==
समुद्र तल का सही मापन कई कारणों से मुश्किल माना जाता है। इसमें सबसे प्रमुख कारण है इसकी परिवर्तनशीलता। समुद्री सतह विभिन्न कारकों से प्रभावित होती है जिनमें मौसमी कारक इसे अल्पकाल में और जलवायवीय कारक दीर्घ काल में परिवर्तित करते रहते हैं। अंतरिक्ष में चंद्रमा और सूर्य की स्थितियाँ एक चक्रीय रूप में ज्वार-भाटे का कारण बनती हैं। इसके आलावा [[प्लेट विवर्तनिकी]] और [[समस्थिति|समस्थितिक]] कारणों से समुद्र तटों की ऊँचाई में भी बदलाव के कारण आभासी समुद्र तल परिवर्तन दर्ज किया जा सकता है।
 
तुंगतामापी उपग्रहों से इसके मापन में काफ़ी शुद्धता आयी है। इससे पहले इसे [[ज्वारमापी]] के प्रेक्षणों का औसत निकाल कर मापा जाता था। उदाहरण के लिये यूनाइटेड किंगडम में ''ज़ीरो लेवल'' 1915 और 1921 के बीच कॉर्नवाल के न्यूलिन समुद्र तट पर मापे गये औसत समुद्र तल को माना जाता है। इससे पहले लिवरपूल के विक्टोरिया डॉक से यह गणना की जाती थी।
 
1992 में [[नासा]](NASA) और फ़्रांसीसी [[राष्ट्रीय अंतरिक्ष अध्ययन केन्द्र]] (CNES) के संयुक्त अभियान [[टोपेक्स/पोसाइडन]] के बाद उपग्रह द्वारा समुद्र तल के मापन की क्षमता और शुद्धता में वृद्धि हुई। इसके बाद दो अन्य उपग्रह जेसन-1 और जेसन-2 भी छोड़े गये।
 
==क्षेत्रीय विविधता==
 
==ऊँचाई नापने हेतु सन्दर्भ==
===समतल सर्वेक्षण में ===
===जियोडेटिक सर्वेक्षण में===
===विमानन एवं रेडियो में===