"पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र'": अवतरणों में अंतर

छो पूर्णविराम (।) से पूर्व के खाली स्थान को हटाया।
पंक्ति 1:
'''पांडेय बेचन शर्मा "उग्र"''' (१९०० - १९६७) [[हिन्दी]] के साहित्यकार एवं [[पत्रकार थे]]
 
का जन्म [[उत्तर प्रदेश]] के [[मिर्जापुर]] जनपद के अंतर्गत [[चुनार]] नामक कसबे में पौष शुक्ल 8, सं. 1957 वि. को हुआ था। इनके पिता का नाम वैद्यनाथ पांडेय था। ये सरयूपारीण ब्राह्मण थे। ये अत्यंत अभावग्रस्त परिवार में उत्पन्न हुए थे। अत: पाठशालीय शिक्षा भी इन्हें व्यवस्थित रूप से नहीं मिल सकी। अभाव के कारण इन्हें बचपन में राम-लीला में काम करना पड़ा था। ये अभिनय कला में बड़े कुशल थे। बाद में काशी के [[सेंट्रल हिंदू स्कूल]] से आठवीं कक्षा तक शिक्षा पाई, फिर पढाई का क्रम टूट गया। साहित्य के प्रति इनका प्रगाढ़ प्रेम लाला [[भगवानदीन]] के सामीप्य में आने पर हुआ। इन्होंने साहित्य के विभिन्न अंगों का गंभीर अध्ययन किया। प्रतिभा इनमें ईश्वरप्रदत्त थी। ये बचपन से ही काव्यरचना करने लगे थे। अपनी किशोर वय में ही इन्होंने प्रियप्रवास की शैली में "ध्रुवचरित्" नामक प्रबंधकाव्य की रचना कर डाली थी।