"स्वर्गपक्षी": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 44 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q179333 (translate me)
छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
पंक्ति 21:
 
== विवरण ==
बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ का शरीर आम तौर पर कौवे जैसा होता है तथा वास्तव में ये कॉर्विड्स प्रजाति (कौवे तथा नीलकंठ) से संबंधित हैं. बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ पक्षी विभिन्न आकारों में पाए जाते हैं जो किंग बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ {{convert|50|g|oz|abbr=on}} और {{convert|15|cm|in|abbr=on}} से ले कर कर्ल-क्रेस्टेड मनुकोड {{convert|44|cm|in|abbr=on}} व {{convert|430|g|oz|abbr=on}} तक के आकार के होते हैं. अपनी लंबी पूंछ के साथ नर ब्लैक सिक्लेबिल सभी प्रजातियों में सबसे लंबी प्रजाति है.{{convert|110|cm|in|abbr=on}} सभी प्रजातियों में नर मादा से बड़े और लंबे होते हैं, तथा यह अंतर मामूली से लेकर विशाल आकार तक का हो सकता है. पंख गोल होते हैं और कुछ प्रजातियों में ध्वनि निकालने के लिए संरचनात्मक रूप से संशोधित होते हैं. पूरी जाति में चोंच के आकार में विविधता पाई जाती है. सिक्लेबिल व राइफ़लबर्ड प्रजातियों में चोंच लंबी तथा अवक्राकार हो सकती है तथा एस्ट्रापिया में छोटी और पतली हो सकती है. लिंग के आधार पर शरीर के साथ-साथ चोंच का औसत आकार बदलता रहता है, हालांकि आम तौर पर नरों की तुलना में लंबी चोंच वाली मादाओं की प्रजातियां अधिक हैं और ऐसा विशेष रूप से कीट खाने वाली प्रजातियों में है.<ref name="HBW"/> नरों के भड़कीले आकर्षक रंगों वाले पंखों की तुलना में मादाओं के [[छद्मावरण]] पंख विशेष रूप से अपने निवास के रंगों में अच्छी तरह घुल मिल जाते हैं.<ref name="honoluluzoo.org">होनोलूलू चिड़ियाघर [http://www.honoluluzoo.org/birds_of_paradise.htm"], ''बर्ड्स ऑफ़ पैराडाइस'' , 3 फ़रवरी 2011 को अभिगम</ref>
 
विभिन्न लिंगों के बीच पंखों में भिन्नता प्रजनन प्रणाली से बारीकी से संबंधित है. मनुकोड और पैराडाइज़ क्रो, जो सामाजिक रूप से एक मादा के साथ रहते हैं, लैंगिक तौर पर मोनोमोर्फिक (अर्थात जिनका जीनोटाइप एक ही प्रकार का होता है) होते हैं. इसी तरह ''पैराडिगाला'' की दो प्रजातियां हैं जो एक से अधिक मादा के साथ रहती हैं. इन सभी प्रजातियों के हरे और नीले रंग की घटती बढ़ती मात्रा के साथ आम तौर पर काले पंख होते हैं.<ref name="HBW"/>
पंक्ति 27:
== निवास और विस्तार ==
[[चित्र:Epimachus meyeri -Papua New Guinea -male-8.jpg|thumb|ब्राउन सिकेलबिल्स पर्वतीय प्रजातियां हैं]]
[[नया गिनी|न्यू गिनी]] का विशाल द्वीप बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ पक्षियों की [[जैविक विविधता|विविधता]] का प्रमुख केंद्र है; केवल दो को छोड़ कर बाकी सभी प्रजातियां न्यू गिनी पर पाई जाती हैं. जो दो प्रजातियां यहां नहीं पाई जातीं, वे हैं मोनोटाइपिक श्रेणी की ''लाइकोकॉरेक्स'' तथा ''सेमिप्टेरा'' , जो न्यू गिनी के पश्चिम में स्थित मोलुक्कास की निवासी हैं. ''टिलोरिस'' वर्ग के राइफलबर्ड पक्षियों की दो प्रजातियां पूर्वी [[ऑस्ट्रेलिया]] के तटीय जंगलों में पाई जाती हैं, एक ऑस्ट्रेलिया तथा न्यू गिनी दोनों जगहों पर पाई जाती हैं, तथा एक प्रजाति केवल न्यू गिनी में मिलती है. केवल ''मनुकोडिया'' एक वर्ग है जिसकी प्रजातियां न्यू गिनी के बाहर पाई जाती हैं, तथा इनका एक प्रतिनिधि [[क्वीन्सलैण्ड|क्वींसलैंड]] के उत्तरी छोर पर पाया जाता है. शेष प्रजातियां न्यू गिनी और आसपास के द्वीपों तक सीमित हैं. कई प्रजातियां अत्यधिक सीमित क्षेत्रों में मिलती हैं, विशेष रूप से मध्य-पर्वतीय वन (जैसे ब्लैक सिक्लेबिल) या द्वीप स्थलों (जैसे विल्सन बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़) जैसे सीमित निवास स्थानों में पाई जाने वाली कुछ प्रजातियां.<ref name="HBW"/>
 
बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ की अधिकांश प्रजातियां वर्षा वनों, दल-दली जगहों, तथा काई के वनों सहित उष्णकटिबंधीय वनों में पाई जाती हैं,<ref name="HBW"/> लगभग सभी प्रजातियां एकांत रूप से वृक्षों पर निवास करती हैं.<ref name="honoluluzoo.org"/> तटीय सदाबहार वनों में कई प्रजातियां पाई जाती हैं.<ref name="Heads"/> सुदूर दक्षिण में पाई जाने वाली [[ऑस्ट्रेलिया]] की पैराडाइज़ राइफलबर्ड प्रजातियां उप उष्णकटिबंधीय और शीतोष्ण नम वनों में रहती हैं. एक समूह के रूप में मनुकोड अपने निवास स्थलों के प्रति सबसे अधिक अनुकूलित स्वभाव वाले होते हैं, जिसमे से विशेष रूप से ग्लॉसी-मेंटल्ड मनुकोड वनों तथा सवाना वुडलैंड, दोनों जगहों पर निवास करते हैं.<ref name="HBW">{{cite book| first = Clifford B. | last = Firth | first2 = Dawn W. | last2 = Firth | editor-first = Josep | editor-last = del Hoyo | editor2-first = Andrew | editor2-last = Elliott | editor3-first = David | editor3-last = Christie | contribution = Family Paradisaeidae (Birds-of-paradise) | title = [[Handbook of the Birds of the World]]. Volume 14, Bush-shrikes to Old World Sparrows | year = 2009 | pages = 404–459| place = Barcelona | publisher = Lynx Edicions | isbn = 978-84-96553-50-7 }}</ref> मध्य-पर्वतीय निवास स्थल सर्वाधिक आबादी वाले निवास स्थल हैं, चूंकि 40 में से 30 प्रजातियां 1000-2000 मीटर की ऊंचाइयों पर पाई जाती हैं.<ref name="Heads">{{cite journal|last=Heads|first=M|year=2001|title=Birds of paradise, biogeography and ecology in New Guinea: a review|journal=Journal of Biogeography |volume=28|issue=7|pages=893–925| doi = 10.1111/j.1365-2699.2001.00600.x }}</ref>
पंक्ति 68:
कई सालों तक बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ को बोवेरबर्ड से संबंधित माना जाता था. क्योंकि आज दोनों को ऑस्ट्रेलेसियन वंशज कोर्विडा का हिस्सा माना जाता है, इसलिए दोनों को केवल दूर के संबंधी माना जाता है. बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ से सबसे नजदीकी संबंधी कोर्विड प्रकार के कौवे और नीलकंठ, मोनार्क फ्लाईकैचर मोनार्काइडे तथा ऑस्ट्रेलियाई मुडनेस्टर स्ट्रुथीडिडे हैं.<ref name="HBW"/>
 
इस जाति तथा इसके नजदीकी संबंधियों का आपस में संबंध का पता लगाने के लिए 2009 में किए गए एक अध्ययन में सभी प्रजातियों के माइटोकॉन्ड्रियल डीएनए के परीक्षण से यह अनुमान लगाया गया कि इस जाति का उद्भव 24 लाख साल पहले हुआ था जो कि इसके पिछले अध्ययन द्वारा अनुमानित समय से अधिक पुराना है. अध्ययन में जाति के भीतर पांच जीव समूहों की पहचान की गई तथा पहले जीव समूह के बीच विभाजन किया गया जिसमे एकलिंगी मनुकोड तथा पैराडाइज़ कौवे शामिल हैं तथा बाकी सभी बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ दस लाख वर्ष पुराने हैं. दूसरे जीव समूह में पैरोटिया तथा किंग ऑफ़ सेक्सॉनी बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ शामिल हैं. तीसरे जीव समूह में ''सेल्युसाइडिस'' , ''ड्रेपानोर्निस'' सिक्लेबिल, ''सेमिओप्टेरा'' , ''टिलोरिस'' तथा ''लोफोरिना'' जैसे कई वर्ग शामिल हैं लेकिन इनमे से कुछ को शामिल करने को समर्थन प्राप्त नहीं है. चौथे जीव समूह में ''एपिमाकुस'' सिक्लेबिल, ''पैराडिगाला'' और एस्ट्रापिया शामिल हैं. अंतिम जीव समूह में ''सिसीन्नुरुस'' और ''पैराडाइसिया'' बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ शामिल हैं.<ref name="irested">{{cite journal|last=Irested|first=Martin|coauthors=Jønsson, Knud A ;Fjeldså, Jon; Christidis, Les and Per GP Ericson|year=2009|title=An unexpectedly long history of sexual selection in birds-of-paradise|pages=235|journal=Evolutionary Biology|volume=9|issue=235|url=http://www.biomedcentral.com/1471-2148/9/235|doi = 10.1186/1471-2148-9-235}}</ref>
 
जाति की सटीक सीमा संशोधन का विषय भी रही है. साटिनबर्ड (''नेमोफिलस'' तथा ''लोबोपैराडाइसिया'' ) की तीन प्रजातियों को बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़, नेमोफिलिने के एक उपपरिवार से संबंधित माना गया है. मुंह, पैरों की आकृति तथा घोंसले बनाने की आदतों में विभिन्नता के बावजूद वे इस जाति में बने रहे जब तक कि 2000 के एक अध्ययन में उन्हें बैरीपैकर तथा लॉन्गबिल (मेलानोचेरिटिडेइ) के संबंधी के रूप में अलग जाति सिद्ध नहीं कर दिया गया.<ref name="Cracraft">
पंक्ति 214:
न्यू गिनी समाज के अधिकांश लोग बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ के पंखों का प्रयोग अपनी पोशाकों तथा रस्मों में करते हैं, तथा यूरोप में पिछली कई सदियों से मेम सहिबाओं की टोपियों को पंखों से सजाना अत्यधिक लोकप्रिय था. पंखों के लिए होने वाले शिकार तथा घटते निवास स्थानों के कारण कुछ कुछ प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर है; तथा [[वनोन्मूलन|जंगलों की कटाई]] के कारण निवास स्थलों का नष्ट होना अब सबसे प्रमुख खतरा है.<ref name="HBW"/>
 
ग्रेटर बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़ प्रकार की प्रजातियों सहित ''पैराडाइसिया एपोडा'' , ''पैराडाइसिया'' वंश के सर्वश्रेष्ठ ज्ञात सदस्यों में से एक हैं. प्रारंभिक सोलहवीं सदी में व्यापार अभियान से लाए गए नमूनों के आधार पर इन प्रजातियों का वर्णन किया गया था. इन नमूनों को स्थानीय व्यापारियों द्वारा उनके डैनों तथा पैरों को हटा कर तैयार किया गया था ताकि वे सजावट के सामान के रूप में इस्तेमाल किए जा सकें. खोजकर्ताओं को इस बारे में जानकारी नहीं थी और इसीलिए सूचना के अभाव के कारण इनके बारे में कई धारणाएं बनीं. संक्षेप में उन्हें पौराणिक [[फिनिक्स (मिथक)|फीनिक्स]] पक्षी माना जाने लगा था. पैरों रहित तथा डैनों रहित खाल से इस धारणा को बल मिला कि ये पक्षी कभी धरती पर नहीं उतरे थे बल्कि अपने पंखों के सहारे स्थाई रूप से ऊपर ही रहते थे. उनकी खाल प्राप्त करने वाले पहले यूरोपीय एंटोनियो पिगाफेट्टा ने लिखा था कि "लोग हमें बताते थे कि ये पक्षी स्वर्ग से आए हैं तथा वे उन्हें बोलों दिउआटा कहते थे, जिसका अर्थ है "भगवान् के पक्षी".<ref>{{cite journal|doi=10.1086/348872|last=Harrison|first=Thomas P.|year=1960|title=Bird of Paradise: Phoenix Redivivus |journal=Isis|volume=51|issue=2|pages=173–180 }}</ref> यह इसके दोनों नामों "बर्ड ऑफ़ पैराडाइज़" और विशिष्ट नाम ''एपोडा'' -विदआउट फीट का मुख्य आधार है.<ref>{{cite book | last = Jobling | first = James A. | title = A Dictionary of Scientific Bird Names | publisher = [[Oxford University Press]] | year = 1991 | location = Oxford | pages = 15–16 | isbn = 0-19-854634-3 }}</ref>
 
=== शिकार ===