"कंबोज": अवतरणों में अंतर

छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की।
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 31:
* महाभारत में कंबोज के कई राजाओं का वर्णन है जिनमें सुदर्शन और चंद्रवर्मन मुख्य हैं। [[चाणक्य|कौटिल्य]] अर्थशास्त्र में कंबोज के 'वार्ताशस्त्रोपजीवी' (खेती और शस्त्रों से जीविका चलाने वाले) संघ का उल्लेख है जिससे ज्ञात होता है कि [[मौर्यकाल]] से पूर्व यहां गणराज्य स्थापित था। मौर्यकाल में [[चंद्रगुप्त]] के साम्राज्य में यह गणराज्य विलीन हो गया होगा।
 
== परिचय ==
कंबोज [[उत्तरापथ]] के [[गांधार]] के निकट स्थित प्राचीन भारतीय जनपद था जिसकी ठीक-ठाक स्थिति दक्षिण पश्चिम के [[पुँछ]] के इलाके के अंतर्गत मानी जा सकती है। प्राचीन [[संस्कृत]] एवं [[पाली साहित्य]] में कंबोज और गांधार का नाम प्राय: साथ-साथ आता है। जिस प्रकार गांधार के उत्कृष्ट [[ऊन]] का वर्णन [[ऋग्वेद]] में मिलता है (१,१२६) उसी प्रकार कंबोज के [[कंबल|कंबलों]] का उल्लेख [[यास्क]] के [[निरुक्त]] में हुआ है (२, २)। वास्तव में यास्क ने 'कंबोज' शब्द की व्युत्पत्ति ही 'सुंदर कंबलों का उपभोग करनेवाले' या विकल्प में सुंदर भोजन करनेवाले लोग-इस प्रकार की है। गांधार और कंबोज इन दोनों जनपदों के अभिन्न संबंध की परंपरा से ही इनका सान्निध्य सिद्ध हुआ है। गांधार [[अफगानिस्तान]] (कंदहार) का संवर्ती प्रदेश था और इसी के पड़ोस में पूर्व की ओर कंबोज की स्थिति थी।
 
पंक्ति 54:
इतिहासकार [[कल्हण]] के अनुसार कश्मीर नरेश [[ललितादित्य]] ने उत्तरापथ के अन्य कई देशों के साथ कंबोज को भी जीता था। उसके वर्णन में भी कंबोज की परंपरा से प्रसिद्ध घोड़ों का उल्लेख (४, १६३)। इस वर्णन से यह भी प्रमाणित होता है कि भारतीय इतिहास के प्राय: मध्यकाल (११वीं-१२वीं सदी ई.) तक कंबोज देश के नाम का प्रचलन था तथा इसकी सीमाएँ भी प्राय: पूर्ववत् ही थीं, किंतु यह जान पड़ता है कि तत्पश्चात् धीरे-धीरे इस जनपद का विलय कश्मीर राज्य में हो जाने से इसकी पृथक सत्ता का अंत हो गया और इसके साथ ही इसका नाम भी विस्मृति के गर्त में जा पड़ा। फिर भी अभी तक कंबोज के नाम की स्मृति काफिरिस्तान के निकटवर्ती प्रदेश के कुछ कबीलों के नामों, जैसे कंबोजी, कमोज और कामोजे आदि में सुरक्षित है।
 
== नेपाली परम्परा में कम्बोज ==
[[नेपाल|नेपाली परंपरा]] में कंबोज देश के नाम से तिब्बत का अभिधान किया जाता रहा है (देखिए, फ़ूशे : इकोनोग्राफ़ीक बुद्धीक, पृ. १३४), किंतु उपर्युक्त तथ्यों से यह भली भाँति प्रमाणित होता है कि इस जनपद की स्थिति प्राचीन भारत की उत्तरी पश्चिमी सीमा के निकट ही रही होगी। यह तथ्य उनकी बोली से भी, जो ईरानी भाषा की ही एक शाखा थी, सिद्ध है
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कंबोज" से प्राप्त