"कैथोलिक कलीसिया": अवतरणों में अंतर

छो पूर्णविराम (।) से पूर्व के खाली स्थान को हटाया।
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
'''कैथोलिक धर्म''' या '''रोमन कैथोलिक धर्म''' [[ईसाई धर्म]] की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी [[रोम]] के [[वैटिकन नगर]] में स्थित [[पोप]] को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा [[प्रोटेस्टैंट]] कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं।
 
== परिचय ==
रोमन काथलिक चर्च ईसा ने अपने भावी अनुयायियों की शिक्षा दीक्षा के लिए एक चर्च की स्थापना की थी और [[संत पीटर]] को इसका अध्यक्ष नियत किया था। संत पीटर का देहांत रोम में हुआ था जिससे प्रारंभ ही से रोम के बिशप को चर्च का परमाध्यक्ष माना जाने लगा। अनेक कारणों से इस चर्च की एकता अक्षुण्ण नहीं रह सकी। पहले [[प्राच्य चर्च]] रोम से अलग हो गए। बाद में [[प्रोटेस्टैंट धर्म]] का उदय हुआ जिसके फलस्वरूप पाश्चात्य चर्च के एक महत्वपूर्ण अंश ने रोम के बिशप का अधिकार अस्वीकार कर दिया। यह सब होते हुए भी आजकल विश्व भर के ईसाइयों के आधे से कुछ अधिक लोग रोमन काथलिक चर्च के सदस्य हैं।