"फ्रेडरिक एंगेल्स": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:जर्मनी के लोग जोड़ी
छो अल्प चिह्न सुधार
पंक्ति 36:
=== ब्रसेल्स ===
फ्रांस सरकार ने 03 फरवरी 1845 को मार्क्स को देशनिकाला दे दिया था जिसके बाद वह अपनी पत्नी और पुत्री सहित बेल्जियम के ब्रसेल्स में जाकर बस गये। एंगेल्स जर्मन आईडोलाजी नामक पुस्तक को लिखने में मार्क्स की मदद करने के इरादे से अप्रैल 1845 में ब्रसेल्स चले गये। इससे पहले पुस्तक प्रकाशन के लिये धन इकट्ठा करने के लिये एंगेल्स ने राइनलैंड के वामपंथियों से संपर्क कायम किया था।
मार्क्स और एंगेल्स 1845 से 1848 तक ब्रसेल्स में रहे। इस दौरान उन्होंने यहां के मजदूरों को सं‍गठित करने का काम किया। ब्रसेल्स आने के कुछ समय बाद ही दोनों भूमिगत संगठन '''[[जर्मन कम्युनिस्ट लीग]]''' के सदस्य बन गये थे। कम्युनिस्ट लीग क्रांतिकारियों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन थी जिसकी शाखाएं कई यूरोपीय शहरों में फैली थीं। मार्क्स और एंगेल्स के कई दोस्त भी इस संगठन में शामिल हो गये। कम्युनिस्ट लीग ने मार्क्स और एंगेल्स को कम्युनिस्ट पार्टी के आदर्शों पर एक पैम्‍फलेट लिखने का काम सौंपा जिसे आगे जाकर '''कम्युनिस्ट घोषणापत्र'''( मैनीफेस्टो आफ द कम्युनिस्ट पार्टी )के नाम से जाना गया। इसका प्रकाशन 21 फरवरी 1848 को किया गया और इसकी जो चंद पंक्तियां इतिहास में हमेशा के लिये अमर हो गयीं वे थीं, '''एक कम्युनिस्ट क्रांति सत्तारूढ वर्गों की बुनियाद को हिलाकर रख देगी। सर्वहारा वर्ग के पास जंजीरों को खोने के अलावा कुछ भी नहीं है। उनके सामने जीतने के लिये पूरी दुनिया पडी है। दुनियाभर के मेहनकतकशों एक हो।'''
 
=== प्रशिया वापसी ===