"च्यांग काई शेक": अवतरणों में अंतर

छो अनुनाद सिंह ने चेंग कै शेक पृष्ठ च्यांग काई शेक पर स्थानांतरित किया: अपेक्षाकृत अधिक सही उच्...
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 2:
'''च्यांग काई शेक''' (Chiang Kai-shek ; १८८७-१९७५) [[चीन]] का राजनेता एवं सैनिक नेता था जिसने १९२७ से १९७५ तक चीन का नेतृत्व किया।
 
== परिचय ==
च्यांग काई शेक का जन्म चिकोउ (Xikou) नामक कस्बे में हुआ था जो चेकियांग (Zhejiang) प्रान्त में निंग्बो से ३० किमी दक्षिन-पश्चिम में है। साधारण परिवार में उत्पन्न च्यांग ने पाओतुंग सैनिक अकादमी (१९०६) और टोकियो सैनिक कालेज (१९०७-११) में सैनिक शिक्षा के अतिरिक्त चीन के प्राचीन ग्रंथों का अनुशीलन और आधुनिक प्रवृत्तियों का भी ज्ञान प्राप्त किया। टोकियो में वह सुनयातसेन के क्रांतिकारी संगठन 'तुंग मेंग हुई' का सक्रिय सदस्य बना। चीन लौटने पर उसने शंघाई के क्रांतिकारी नेता चेन ची मेई की सेना की एक बिग्रेड का नायकत्व करते हुए १९११ की क्रांति में भाग लिया। चीन के आंतरिक युद्धों में क्रांतिकारियों के पक्ष में लड़ता हुआ वह सुनयातसेन का विश्वासपात्र बना। १९२३ में रूस से लौटने पर ह्वैंपोआ सैनिक अकादमी का प्रधान बना। वहीं साम्यवादियों से उसका संघर्ष प्रारंभ हो गया। अपने सहपाठियों को अकादमी में उच्च पदों पर बुलाया और साम्यवादियों को सैनिक उच्च पदों से वंचित रखा।