छो Bot: Migrating 10 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q2758596 (translate me)
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
'''जैमिनि''' प्राचीन [[भारत]] के एक महान [[ऋषि]] थे। वे पूर्व [[मीमांसा]] के प्रवर्तक थे। वे [[वेदव्यास]] के शिष्य थे।
 
== परिचय ==
जैमिनी [[वेदव्यास]] के शिष्य थे। [[महाभारत]] में लिखा है कि [[वेद]] का चार भागों में विस्तार करने के कारण 'वेदव्यास' (विस्तार) नाम पड़ा। इन्होंने जैमिनि को [[सामवेद]] की शिक्षा दी तथा महाभारत भी पढ़ाया-
: "वेदानुध्यापयोमास महाभारतपञ्चनाम्। सुमंतु जैमिनि पैल शुकं चैव स्वमात्मजम् "।। (महा. आदिपर्व 63189; महाधर -यजुर्वेदभाष्य, वाजसनेयि संहिता, आदि भाग)
पंक्ति 18:
जैमिनि के नाम से निम्नलिखित ग्रंथ प्रसिद्ध हैं :
 
=== जैमिनीय सामवेदसंहिता ===
सामवेद की एक हजार शाखाएँ हुईं जिनमें केवल कौथुमी, जैमिनीय तथा राणायणीय, ये ही तीन शाखाएँ आज मिलती हैं। जैमिनीय शाखा कर्नाटक प्रांत में, कौथुमीय गुजरात तथा मिथिला में एवं राणायणीय महाराष्ट्र प्रदेश में प्रधान रूप से प्रचलित है। डब्ल्यू कैलेंड (W. Caland) ने 1907 में जैमिनिसंहिता का एक संस्करण निकाला था। इसे "तलवकार" संहिता भी कहा जाता है।
 
=== जैमिनीय ब्राह्मण ===
ब्राह्मण ग्रंथ वेद का ही अंग है। यह पंचविंश-ब्राह्मण से पूर्व का ग्रंथ है। यह संपूर्ण अप्राप्य है। कुछ अंशमात्र प्रकाशित हुए हैं। इसके दो स्वरूप हमारे देखने में आते हैं - "जैमिनीय आर्षेय ब्राह्मण" जिसे बर्नेल ने 1878 में तथा "जैमिनीय उपनिषद्-ब्राह्मण" जिसे 1921 में एचदृ एंटल ने प्रकाशित करवाया। आर्षेय ब्राह्मण का डच भाषा में भी अनुवाद हुआ है जिसे कैंलेंड ने छपवाया है। इस ब्राह्मणग्रंथ के नवम अध्याय को "केनोपनिषद्" कहते हैं। इसका दूसरा नाम "ब्राह्मणोपनिषद्" भी है।
 
=== जैमिनीय श्रौतसूत्र ===
यह सूत्रग्रंथ सामवेद से संबंद्ध है। यह 1906 में लाइडेन से खंडित रूप में प्रकाशित हुआ है। कुछ अंश का अनुवाद भी प्रकाशित है।
 
=== जैमिनीयभृह्यसूत्र ===
यह भी सामवेद का ग्रंथ है। कैंलेंड ने 1922 में पंजाब संस्कृत सिरीज, [[लाहौर]] से इसका सानुवाद संस्करण प्रकाशित किया था।
 
=== जैमिनीय अश्वमेधपर्व (महाभारत)===
महाभारत में लिखा है कि वेदव्यास ने जैमिनि को महाभारत पढ़ाया। इन्होंने अन्य गुरुभाइयों की तरह अपनी एक अलग "संहिता" बनाई (महाभारत, आदिपर्व, 763।89-90) जिसे व्यास ने मान्यता दी। यह पर्व 68 अध्यायों में पूर्ण है। इस पर्व में जैमिनि ने जनमेजय से युधिष्ठिर के अश्वमेधयज्ञ का तथा अन्य धार्मिक बातों का सविस्तार वर्णन किया है। किया जाता है कि वेदव्यास के मुख से महाभारत की कथाओं को सुनकर उनके सुमंत, जैमिनि, पैल तथा शुक इन चार शिष्यों ने अपनी महाभारत संहिता की रचना की। इनमें से जैमिनि का एकमात्र "अश्वमेघ पर्व" बच गया है और सभी लुप्त हो गए।
 
=== जैमिनीय पूर्वमीमांसासूत्र ===
{{मुख्य|मीमांसा}}