"थिओडर रूसो": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
'''पियर इतीने थिओडर रूसो''' (Pierre Étienne Théodore Rousseau ; 1812-1867) बार्बिज़न शैली का [[फ्रांस]] का चित्रकार था।
 
== परिचय ==
थिओडर रूसो का जन्म [[पेरिस]] मे एक दर्जी के परिवार में हुआ। दृश्य चितेरा [[चार्ल्स रिमांड]] और [[गुइलालेथिएर]] के मार्गदर्शन में उसने सोलह वर्ष की उम्र में ही कलाशिक्षा पूरी कर ली। फ्रांस में जगह जगह के प्राकृतिक दृश्यों को चित्रित करने के अध्ययन से उसने परिश्रमपूर्वक अपनी शैली का निर्माण किया। सन् १८३० में उसने मौलिक चित्रशैली के कलाकारों के कष्टों में हिस्सा बँटाया। रूढ़िवादी चित्रकारों ने पेरिस कलाप्रदर्शनी में इसके भाग भाग लेने का विरोध किया। सन् १८३१ और १८३४ में उसकी साधारण कृतियों को प्रदर्शनी में रखा गया था लेकिन सन् १८३६ में 'ला देस्कैते दे वाचे' नामक महान् कलाकृति प्रदर्शनी के लिए अस्वीकृत कर दी गई। इस अपमान के कारण उसने प्रदर्शन में सन् १८४८ तक भाग लेना अस्वीकार कर दिया।