"दारा तृतीय": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
पारसीकों को अद्भुत यूरोपीय विजेता अलेक्जंडर ने ई.पू. ३३४ में ग्रानिकस (Granicus) के युद्ध में पराजित किया। दूसरे वर्ष ई.पू. ३३३ में इस्सस (Issus) के युद्ध में उसने दारा को बुरी तरह हराकर भागने पर विवश किया। ईरानियों की राजधानी पर्सीपोलिस जला दी गई (३३० ई.पू.)। इस पराजय ने दारा की शक्ति का तोड़कर [[पारसीक साम्राज्य]] की जड़ों को पूरी तरह हिला दिया। दारा ने अपने साम्राज्य को बचाने के लिए सिकंदर से फिर एक विशाल सेना लेकर [[आरवेला]] के पास गॉगमेला में (ई.पू. ३३१) युद्ध किया। इस बार भी वह बुरी तरह पराजित हुआ और उसे भाग जाना पड़ा। भगोड़े दारा को अंत में बैक्ट्रिया के क्षत्रप बेसुस (Bessus) ने मरवा डाला। महान् पारसीक राजवंश के अंतिम महान् राजा का यह दु:खद अंत था।
 
== इन्हें भी देखें==
*[[दारा प्रथम]]
*[[दारा द्वितीय]]