"दारा प्रथम": अवतरणों में अंतर

छो पूर्णविराम (।) से पूर्व के खाली स्थान को हटाया।
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 4:
उसके शासन काल में हख़ामनी साम्राज्य [[मिस्र]] से [[सिन्धु नदी]] तक फैल गया था।<ref>http://www.livius.org/be-bm/behistun/behistun-t02.html#1.9-17</ref> उसने यूनान पर कब्जा किया और उत्तर में शकों से भी युद्ध लड़ा। उसने इतने बड़े साम्राज्य में एक समान मुद्रा चलाई और [[आरामाईक]] को राजभाषा करार दिया। उसने पर्सेलोलिस तथा पसरागेड जैसी जगहों पर महत्वपूर्ण निर्माण कार्य भी शुरु करवाया जो सदियों तक हख़ामनी स्थापत्य की पहचान बने रहे।
 
== परिचय ==
दारा प्रथम (ई.पू. ५२२ से ४८६ ई.पू.) ईसवी पूर्व ५२१ में कांबीसीस (Cambyses) के बाद हिस्टास्पीस (Hystaspeas) का लड़का डेरियस (Darius) या दारा परशिया की गद्दी पर बैठा। उसे प्रारंभ में जबरदस्त विद्रोहियों का सामना करना पड़ा। विद्रोहियों में सबसे प्रबल गौमता (Gaumata) नाम का व्यक्ति था, जिसने ईरान के सिंहासन पर अधिकार कर लिया था। लेकिन दारा के सहायकों ने शीघ्र ही गौमता को मारकर खत्म कर दिया (ई.पू. ५२१)। परशिया के अनेक प्रांतों ने भी दारा के खिलाफ विद्रोह कर स्वतंत्र होने का प्रयत्न किया।<ref>{{cite book|last=कूक|first=जे॰एम॰ |chapter=The Rise of the Achaemenids and Establishment of their Empire|title=The Median and Achaemenian Periods|series=कैम्ब्रिज हिस्ट्री ऑफ़ ईरान|volume=2|publisher=कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय प्रेस |location=लंदन|year=1985|language=अंग्रेज़ी}}</ref> एलाम, बैबीलोनिया, मीडिया, आर्मीनिया, लीडिया, एवं मिस्र तथा परशिया तक में विद्रोह हुए। लेकिन साहसी और प्रतिभाशाली दारा ने समस्त विद्रोहियों को कुचलकर पारसीक साम्राज्य को पुन: सुदृढ़ कर दिया। लगभग तीन वर्ष उसे विद्रोह दबाने में लगे (ई.पू. ५१८); इसके बाद फारस के विस्तृत साम्राज्य में शांति स्थापित हो गई।
 
पंक्ति 13:
एशिया माइनर के यूनानियों को एथेंस के यूनानियों ने विद्रोह के लिय भड़काया था। अत: ई.पू. ४९० में, दारा ने एथेंस को ध्वस्त करने के लिए एक विशाल सेना लेकर यूनान पर चढ़ाई कर दी। लेकिन इस आक्रमण में दारा को सफलता नहीं मिली और माराथॉन के युद्ध में (ई.पू. ४९०) पराजित होकर ईरानियों को वापस लौट जाना पड़ा। दारा माराथॉन की हार को नहीं भूला; और बदला लेने के लिए वह फिर जोरदार तैयारी में लग गया। लेकिन तैयारी के बीच ही ई.पू. ४८५ में उसकी मृत्यु हो गई।<ref>{{cite book|last=शाहबाज़ी |first=शापुर |title=Encyclopedia Iranica|trans_title=ईरान का विश्वकोश|year=1996|volume=7|publisher=कोलम्बिया विश्वविद्यालय|location=न्यूयॉर्क |chapter=Darius I the Great|url=http://www.iranicaonline.org/articles/darius-iii|langauge=अंग्रेज़ी}}</ref>
 
== इन्हें भी देखिए ==
*[[क्षयार्षा|क्षयार्षा या ज़रक्सीज]] (Xerxes) - जो दारा प्रथम का पुत्र और उत्तराधिकारी था।
*[[दारा द्वितीय]]
*[[दारा तृतीय]]
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}
[[श्रेणी:हख़ामनी वंश]]