"द्रुह्यु लोग": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''द्रुह्यु''' बृहत भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भाग में बसन...
 
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
'''द्रुह्यु''' [[बृहत भारतीय उपमहाद्वीप]] के पश्चिमोत्तर भाग में बसने वाले [[आर्य]] समुदाय का एक प्रमुख क़बीला था। इनका वर्णन [[ऋग्वेद]] में [[अनु लोग|अनु समुदाय]] के साथ आता है। ऋग्वेद के सातवे मंडल में द्रुह्यु योद्धा [[पुरु लोग|पुरुओं]] द्वारा स्थापित उस [[मित्रपक्ष]] में थे जिन्होने [[दस राजाओं के युद्ध]] (दशराज्ञ युद्ध) में [[भारत लोग (ऋग्वेद)|भारत क़बीले]] के राजा [[सुदास (ऋग्वेद)|सुदास]] से जंग की थी जिसमें पुरुओं की हार हुई थी।
 
== भारत से मध्य एशिया ==
पौराणिक स्रोतों के अनुसार द्रुह्यु समुदाय का अधिकांश भाग पंजाब छोड़कर [[मध्य एशिया]] चला गया था। द्रुह्यु-नरेश अंगर को इक्ष्वाकु कुल के राजा मंधातरी ने पंजाब से पश्चिमोत्तर की ओर खदेड़ दिया था।<ref name="ref57zoqec">[http://books.google.com/books?id=P3uD22Ghqs4C&pg=PA163 Indian Sociology Through Ghurye: A Dictionary], S. Devadas Pillai, Popular Prakashan, Page 163, ISBN 978-81-7154-807-1</ref> इतिहासकार ऍफ ई पार्जिटर के अनुसार वहाँ द्रुह्युओं के अगले राजा गान्धार ने अपने ही नाम से [[गान्धार]] राज्य की स्थापना की। पुराणों में द्रुह्यु राजा प्रचेतस के बाद द्रुह्युओं का कोई उल्लेख नहीं मिलता। प्रचेतस के बारे में लिखा है कि उनके १०० बेटे [[अफ़ग़ानिस्तान]] से उत्तर जाकर बस गये और 'म्लेच्छ' हो गये।<ref>Bhagavata 9.23.15–16; Visnu 4.17.5; Vayu 99.11–12; Brahmanda 3.74.11–12 and Matsya 48.9</ref><ref>[http://books.google.com/books?id=nkJAmVuBCcIC&pg=PA138 The Quest for the Origins of Vedic Culture:The Indo-Aryan Migration Debate: The Indo-Aryan Migration Debate], Edwin Bryant, pp. 138, Oxford University Press, 2001, ISBN 978-0-19-513777-4</ref>
 
== इन्हें भी देखें==
*[[दशराज्ञ युद्ध]]
*[[पुरु लोग]]
पंक्ति 10:
*[[ऋग्वेद]]
 
== सन्दर्भ ==
<small>{{reflist|2}}</small>