"द्वंद्वात्मक तर्कपद्धति": अवतरणों में अंतर

छो पूर्णविराम (।) से पूर्व के खाली स्थान को हटाया।
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
द्वन्दात्मक तर्कपद्धति दो या दो से अधिक लोगों के बीच चर्चा करने की विधि है जो किसी विषय पर अलग-अलग राय रखते हैं किन्तु तर्कपूर्ण चर्चा की सहायता से सत्य तक पहुँचने के इच्छुक हैं।
 
== परिचय ==
द्वंद्वात्मक तर्कपद्धति का प्रारंभिक रूप [[ग्रीस]] में विकसित हुआ। [[अरस्तू]] के अनुसार [[इलिया के जेनों]] (Zeno of Elia) इस पद्धति के आविष्कर्ता थे। सामान्य अर्थों में [[वादविवाद]] की कला को द्वंद्वात्मक पद्धति कहा गया है।
 
पंक्ति 14:
[[कार्ल मार्क्स]] ने इसलिए कहा था कि हेगेल ने द्वंद्वात्मक तर्क को सिर के बल खड़ा किया है। उसे पैर के बल खड़ा करने का श्रेय मार्क्स एवं [[एंगेल्स]] को है। यहाँ द्वंद्वात्मक तर्क का बिलकुल नया अर्थ प्रदान किया गया है। इस स्थल पर इसे भौतिकवादी द्वंद्वात्मक तर्क कहना अधिक उपयुक्त होगा। यह माना गया कि प्रकृति, भौतिक जगत् और इतिहास ही द्वंद्वात्मक तर्क के वास्तविक निकष हैं। प्रकृति की गति स्वयं द्वंद्वात्मक मानी गई। द्वंद्वात्मक भौतिकवाद के अनुसार परिवर्तन ही परम सत्य है। उसके लिए देश काल से पर किसी भी अमर सत्ता का महत्व नहीं है। उत्पत्ति, विकास और विनाश, ये ही विश्व की विशेषताएँ हैं। द्वंद्वात्मक दर्शन स्वयं मन की चिंतन प्रक्रिया का प्रतिफलन है। मार्क्स के अनुसार द्वंद्वात्मक तर्क गति के समान्य नियमों का विज्ञान है। चाहे यह गति बाह्य जगत् की हो, चाहे आंतरिक मन की गति हो, इन दोनों गतियों का उसमें अध्ययन होता है। मार्क्स के अनुसार द्वंद्वात्मक तर्क की विषयवस्तु ज्ञानमीमांसा अध्ययन ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में होना चाहिए। इतिहास का विकास वर्गसंघर्ष के माध्यम से हुआ है। जिसके प्रतिफलन स्वरूप दुर्घटनाएँ एवं विद्रोह हुए हैं। निरंतरता में इस प्रकार अवरोध उत्पन्न होता है। विकास में अतीत अवस्थाओं की पुनरावृत्ति भिन्न प्रकार की होती है, जिसे "निषेध का निषेध" कहा गया है। इसी पृष्ठभूमि में मार्क्स, एंगेल्स एवं लेनिन ने प्रकृति, इतिहास, वर्गसंघर्ष, ज्ञानमीमांसा इत्यादि की व्याख्या की है जिसे व्यापक अर्थों में [[द्वंद्वात्मक भौतिकवाद]] या [[ऐतिहासिक भौतिकवाद]] कहा गया है।
 
== इन्हें भी देखें==
*[[वसुबन्धु]] - गुप्तकाल के प्रसिद्ध द्वंद्वात्मक तर्कशास्त्री
*[[अनेकांतवाद|अनेकान्तवाद]] - जैन दर्शन की द्वंद्वात्मक तर्कपद्धति