"पुंछ": अवतरणों में अंतर

छो कॉमंस मीडिया जोड़ी
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 60:
'''पुंछ''' नगर पुंछ जिले में स्थित एक नगर परिषद है, जो कि भारतीय राज्य [[जम्मू और कश्मीर]] में स्थित है। इस नगर का उल्लेख [[महाभारत]]<ref>महाभारत 7.4.5; 7/91/39-40.</ref> में मिलता है तथा चीनी यात्री [[ह्वेनसांग]] ने भी इस नगर का उल्लेख किया है।<ref>वाटर्स, युआन चांग, भाग I, पृष्ठ 284.</ref>
 
== भूगोल ==
पुंछ नगर {{Coord|33.77|N|74.1|E|}} निर्देशांक पर स्थित है।<ref>[http://www.fallingrain.com/world/IN/12/Punch.html Falling Rain Genomics, Inc - Poonch]</ref> इस नगर की समुद्र तल से औसत ऊँचाई ९८१ मीटर है। पीर पंजाल पहाड़ीयां पुंछ घाटी से लेकर [[कश्मीर घाटी]] तक फ़ैली हैं। इस नगर में चार तहसीलें हैं: हवेली, मेंढर, सुरनकोट और मंडी।
 
== जलवायु ==
इस नगर की जलवायु अत्यंत ठंडी है। गर्मियां छोटी व सुखदायी होती है। गर्मी का तापमान सामान्यतः 31 डिग्री सेल्सीयस से अधिक नहीं होता। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी बहुत अधिक होती है। दिसम्बर के महीने में बर्फ़बारी होती है। औसत वार्षिक वर्षा १०८७ मिलीमीटर होती है।
{{Weather box
पंक्ति 139:
|date=October 2011}}
== जनसांख्यिकी ==
२०११ की जनसंख्या के अनुसार पुंछ की आबादी ४०,९८७ है। पुरूषों की ५५% तथा महिलाओं की ४५% है। यहाँ की साक्षरता दर ७९% है।
 
== इतिहास ==
पुंछ कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। जब [[सिकंदर महान]] ने ३२९ ईसा पूर्व में राजा पोरस पर आक्रमण किया था, तब यह क्षेत्र द्रवभीषण नाम से जाना जाता था। छठी शताब्दी में प्रसिद्ध चीनी यात्री ह्वेनसांग भी इस क्षेत्र से गुजरा था। ८५० इस्वी के आसपास इस क्षेत्र में राजा नर ने राज किया था जो कि मूलतः घोड़ा व्यापारी था। महमूद गजनवी ने पुंछ पर १०२० इस्वी में आक्रमण किया था। राजतरंगिणी के अनुसार, पुंछ के राजा त्रिलोचन पाल से [[महमूद गजनवी]] की भीषण लड़ाई हुई थी।
 
१५९६ में [[मुग़ल]] सम्राट [[जहाँगीर]] ने सिराजुद्दीन को यहाँ का राजा बनाया। १८१९ इस्वी से १८५० इस्वी तक पुंछ खालसा दरबार के अन्तर्गत रहा, तब यहाँ सिखों ने राज किया। आजादी के समय यह हिस्सा राजा हरी सिंह के कब्जे में था।
 
== परिवहन ==
{{Commons}}
यहाँ पर एक छोटा हवाई अड्डा है।
पंक्ति 155:
वर्तमान में बस के ही माध्यम से यहाँ पर आया जाया जा सकता है।
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/पुंछ" से प्राप्त