"पूर्वज": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
'''पूर्वज''' किसी प्रजाति के पूर्वकालीन या पहले के वंशज को कहते हैं।
 
== भारत में पूर्वज पूजा ==
 
[[भारत]] में पूर्वज पूजा की प्रथा विश्व के अन्य देशों की भाँति बहुत प्राचीन है। यह प्रथा यहाँ [[वैदिक काल]] से प्रचलित रही है। विभिन्न देवी देवताओं को संबोधित वैदिक [[ऋचा]]ओं में से अनेक पितरों तथा मृत्यु की प्रशस्ति में गाई गई हैं। पितरों का आह्वान किया जाता है कि वे पूजकों (वंशजों) को धन, समृद्धि एवं शक्ति प्रदान करें। पितरों को आराधना में लिखी [[ऋग्वेद]] की एक लंबी ऋचा (१०.१४.१) में यम तथा [[वरुण]] का भी उल्लेख मिलता है। पितरों का विभाजन वर, अवर और मध्यम वर्गों में किया गया है (कृ. १०.१५.१ एवं यजु. सं. १९४२)। संभवत: इस वर्गीकरण का आधार मृत्युक्रम में पितृविशेष का स्थान रहा होगा। ऋग्वेद (१०.१५) के द्वितीय छंद में स्पष्ट उल्लेख है कि सर्वप्रथम और अंतिम दिवंगत पितृ तथा अंतरिक्षवासी पितृ श्रद्धेय हैं। [[सायण]] के टीकानुसार [[श्रोत संस्कार]] संपन्न करने वाले पितर प्रथम श्रेणी में, स्मृति आदेशों का पालन करने वाले पितर द्वितीय श्रेणी में और इनसे भिन्न कर्म करने वाले पितर अंतिम श्रेणी में रखे जाने चाहिए।