"बिहार सरकार": अवतरणों में अंतर

छो Bot: अंगराग परिवर्तन
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
== सरकार एवं प्रशासन ==
=== बिहार सरकार ===
बिहार राज्य [[भारतीय गणराज्य]] के संघीय ढाँचे में [[द्विसदनीय व्यवस्था]] के अन्तर्गत आता है। राज्य का संवैधानिक मुखिया [[राज्यपाल]] है लेकिन वास्तविक सत्ता [[मुख्यमंत्री]] और [[मंत्रीपरिषद]] के हाथ में होता है। [[विधानसभा]] में चुनकर आनेवाले विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री का चुनाव पाँच वर्षों के लिए किया जाता है जबकि राज्यपाल की नियुक्ति भारत के [[राष्ट्रपति]] के द्वारा की जाती है। प्रत्यक्ष चुनाव में बहुमत प्राप्त करनेवाले राजनीतिक दल अथवा गठबंधन के आधार पर सरकार बनाए जाते हैं। उच्च सदन या [[विधान परिषद]] के सदस्यों का चुनाव अप्रत्यक्ष ढंग से ६ वर्षों के लिए होता है।