"ऐस्फाल्ट": अवतरणों में अंतर

छो Bot: Migrating 35 interwiki links, now provided by Wikidata on d:q202251 (translate me)
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 7:
 
== परिचय ==
अस्फाल्ट काले से लेकर गहरे भूरे रंग तक के ठोस, अथवा अर्धठोस, और सीमेंट के समान जोड़ने का कार्य करनेवाले पदार्थ हैं, जो गरम करने पर धीरे-धीरे द्रव हो जाते हैं। उनके मुख्य संघटक [[बिटुमेन]] ([[तारकोल]] सदृश पदार्थ) होते हैं। ये ठोस अथवा अर्धठोस अवस्था में प्रकृति में पाए जाते हैं या [[पेट्रोलियम]] का परिशोधन करने के दौरान उत्पन्न होते हैं, या पूर्वकथित बिटुमेन पदार्थो के आपस में, या पेट्रोलियम, या उससे निकले हुए पदार्थो के साथ संयोग होने पर, बनते हैं। प्राय: यह शब्द प्राकृतिक, या प्रकृति में पाए जानेवाले, बिटुमेन के लिए ही प्रयोग में आता है।
 
अस्फाल्ट झीलों, अथवा [[शैल|चट्टानों]] के रूप में पाया जाता है। [[त्रिनिदाद]] की अस्फाल्ट झील इस प्रकार की झीलों में सबसे अधिक प्रख्यात है। ऐसी झीलें कच्चे पेट्रोलियम के लाखों वर्षो तक सूखने से बनती हैं। झीलों से निकले हुए अस्फाल्ट में बहुतेरे अपद्रव्य, जैसे पेड़ों के अंग, जंतुओं के अवशेष, पत्थर, बालू इत्यादि, मिले रहते हैं। चट्टानों के अस्फाल्ट फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रिया, अरब, दक्षिणी अमरीका इत्यादि देशों में पाया जाता है।