"पात्रे निषेचन": अवतरणों में अंतर

छो "Oocyte.jpg" को हटाया। इसे कॉमन्स से Fastily ने हटा दिया है। कारण: No permission since 14 November 2013: If you are the copyright holder...
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 7:
आरंभिक दौर में आईवीएफ का इस्तेमाल महिलाओं में [[फैलोपिन ट्यूब]] की समस्या के समाधान के तौर पर किया जाता है, लेकिन बाद में इसकी ऐसी तकनीक भी विकसित की गई, जो पुरुषों की नपुंसकता का भी इलाज करती हो। वर्तमान में आईवीएफ में कई तकनीक प्रचलन में है जिसमें [[आईसीएसआई]], [[जेडआईएफटी]], [[जीआईएफटी]] और [[पीजीडी]] है।
 
[[आईसीएसई]] का प्रयोग उस स्थिति में किया जाता है जब अंडों की संख्या कम होती है या फिर शुक्राणु, अंडाणु से क्रिया करने लायक बेहतर अवस्था में नहीं होते। इसमें माइक्रोमेनीपुलेशन तकनीक द्वारा शुक्राणुओं को सीधे अंडाणुओं में इंजेक्ट कराया जाता है। [[जेडआईएफटी]] में महिला के अंडाणुओं को निकाल कर उन्हें निषेचित कर महिला के गर्भाशय में स्थापित करने के बजाए उसके फेलोपिन टच्यूब में स्थापित किया जाता है। आईवीएफ की प्रक्रिया सुपरओव्यूलेशन, अंडे की पुन:प्राप्ति, निषेचन, और भ्रूण स्थानांतरण के रूप में पूर्ण होती है। इसका प्रयोग वे महिलाएं भी कर सकती हैं जिनमें रजोनिवृत्ति हो चुकी है, और फैलोपियन ट्यूब बंद हो चेके हैं। इस प्रकार ये सुविधा एक वरदान सिद्ध होती है।
 
== संदर्भ ==