"उस्मानी साम्राज्य": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 69:
'''उस्मानी साम्राज्य''' (१२९९ - १९२३) (या '''ऑटोमन साम्राज्य''' या '''तुर्क साम्राज्य''', [[उर्दू]] में ''सल्तनत-ए-उस्मानिया'', [[उस्मानी तुर्क भाषा|उस्मानी तुर्क]]: دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه ) एक तुर्क राज्य था। यह सन् १२९९ से १९२३ तक अस्तित्व में रहा। २९ अक्तुबर सन् १९२३ में [[तुर्की|तुर्की गणराज्य]] की स्थापना से इसे समाप्त माना जाता है।
 
उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। यह तीन महाद्वीपों में पसरा हुआ था जिसमें दक्षिण-पूर्वी [[यूरोप]], [[मध्य-पूर्व]] [[एशिया]], और उत्तरी [[अफ्रीका]] शामिल थे। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह [[एशिया]], [[यूरोप]] तथा उत्तरी [[अफ्रीका]] के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था।
 
इसने १४५३ में कस्तुनतुनिया (आधुनिक [[इस्ताम्बुल]]) को जीतकर [[बीज़ान्टिन साम्राज्य]] का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में [[पुनर्जागरण]] को प्रोत्साहित किया था।