"एस्पेरांतो": अवतरणों में अंतर

छो पूर्णविराम (।) से पूर्व के खाली स्थान को हटाया।
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 3:
'''एस्पेरांतो''' ( अंग्रेज़ी : [[:en:Esperanto | Esperanto]]) एक आसान और [[कृत्रिम भाषा|कृत्रिम]] अंतरराष्ट्रीय [[भाषा]] है। "दोक्तोरो एस्पेरांतो" के उपनाम से इस भाषा के निर्माता [[लुडविग लाज़र ज़ामेनहोफ़]] ने एस्पेरांतो की पहली किताब १८८७ में [[वारसा]] ([[पोलैंड]], तब रूस में) में प्रकाशित की थी। उनकी चाहत थी कि एस्परान्तो एक वैश्विक भाषा बने। इस भाषा में "एस्पेरांतो" शब्द का अर्थ है "आशा रखने वाला"।
 
यह भाषा [[यूरोप]] की प्रमुख भाषाओं के मदद से बनाई गई थी। इसकी [[लिपि]] भी ध्वनि सिद्धांतों पर आधारित है। लिपि जैसे पढ़ी जाती है, भाषा का वैसे ही उच्चारण होता है। अलग-अलग मातृ भाषाएँ बोलने वालों के लिये एस्पेरांतो एक सामूहिक, आयोजित, सरल भाषा है। ज़ामेनहोफ़ का उद्देश्य था की एक ऐसी भाषा हो जो सीखने में आसान हो, राजनैतिक दृष्टि से तटस्थ हो, जो राष्ट्रीयता के पार हो, और भिन्न-भिन्न प्रांतीय और राष्ट्रीय भाषाओँ के बोलने वालों के बीच शांति और अंतरराष्ट्रीय संचार का साधन बन सके।
 
कहा जाता है कि आज दुनिया में १ लाख से २० लाख के बीच लोग एस्पेरांतो बोल सकते हैं। इस भाषा को बोलने वालों की सबसे बड़ी संख्या [[यूरोप]], पूर्वी एशिया और दक्षिण अम्रीका में है। पहला विश्व एस्पेरांतो सम्मलेन १९०५ में फ्रांस में आयोजित किया गया था। उसके बाद, दोनों महायुद्धों को छोड़कर, हर वर्ष अलग-अलग देशों में विश्व सम्मलेन होते आ रहे हैं।
पंक्ति 29:
४) '''सरलता''': एस्पेरांतो इस तरह तैयार की गयी है कि यह भाषा सीखना बाकी भाषाओं की तुलना में बहुत आसान है। व्याकरण पर (अंग्रेज़ी में) एक टिप्पणी: (http: // en.wikipedia.org/wiki/Esperanto_grammar)
 
५) '''जीवन्त भाषा''': अन्य भाषाओं की तरह ही एस्पेरांतो का भी विकास होता आया है, और इस ज़बान में हमारे सभी विचारों और जज़बातों को व्यक्त किया जा सकता है। इन्टरनेट पर एस्पेरांतो साहित्य के कयी नमूने हैं, और (http: //en.wikipedia.org/wiki/Esperanto_culture) पर एस्पेरांतो संस्कृति के बारे में (अंग्रेज़ी में) दो शब्द।
 
== भाषागत विशेषताएँ ==