"ओटावा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 3:
 
== परिचय ==
यह चपटी पहाड़ियों पर बसा है, जो नदी से ६० से लेकर १५५ फुट तक ऊँची हैं। यहाँ कई बड़ी-बड़ी सरकारी इमारतें, संसद्भवन, गिरजे तथा विश्वविद्यालय हैं। सन् १८५८ में यह छोटा नगर, जो पहले 'बाइटाउन' कहलाता था, कैनाडा की राजधानी चुना गया, और इसका नाम बदलकर ओटावा पड़ा। तब से यहाँ की आबादी बढ़ती गई। यह कैनाडा का पाँचवाँ बड़ा नगर है। यहाँ के एक तिहाई निवासी [[फ्रेंच]]भाषी, बाकी [[अंग्रेजी]]भाषी हैं।
 
यह नगर रेलों का बड़ा केंद्र है। मुख्य बड़े रेलमार्ग, कैनेडियन पैसिफ़िक रेलवे, कैनेडियन नैशनल रेलवे तथा न्यूयार्क सेंट्रल रेलवे, यहीं से होकर गुजरते हैं। विद्युतचालित रेलें इस नगर को, क्विबेक, मॉण्ट्रील, टोंरेंटो, विनिपेग इत्यादि नगरों से जोड़ती हैं। ग्रीष्म ऋतु में यहाँ से स्टीमर ओटावा नदी द्वारा मॉण्ट्रील को जाते हैं। इस जलमार्ग को तीन नहरों द्वारा नदी के छोटे जलप्रपातों को दूर कर, १८३४ ई. में पूरा किया गया। उसी प्रकार इसे [[सेंट लारेंस नदी]] पर स्थित [[किंग्स्टन]] नगर से [[रिडो नहर]] तथा झीलों द्वारा १८२४ ई. में मिलाया गया।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ओटावा" से प्राप्त