"कोपनहेगन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 38:
'''कोपनहेगन''' ([[डैनिश]]: ''København''), [[डेनमार्क]] की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है, जिसकी नगरीय जनसंख्या ११,६७,५६९ (२००९) और महानगरीय जनसंख्या १८,७५,१७९ (२००९) है। कोपेनहेगन [[जीलण्ड]] और [[अमागर]] द्वीपों पर बसा हुआ है।
 
इस क्षेत्र के प्रथम लिखित दस्तावेज ११वीं सदी के हैं, और कोपनहेगन १५वीं सदी के आरम्भ में और क्रिस्चियन चतुर्थ के शासनकाल में डेनमार्क की राजधानी बना। वर्ष [[२०००]] में [[ओरेसण्ड सेतु]] के पूरा होने के साथ ही कोपनहेगन ओरेसण्ड क्षेत्र का केन्द्र बन गया है। इस क्षेत्र में, कोपनहेगन और [[स्वीडन]] का [[माल्मो]] नगर मिलकर एक आम महानगरीय क्षेत्र बनने की प्रकिया में है। ५० किमी के अर्धव्यास में २७ लाख लोगों के साथ, कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। [[नॉर्डिक देश|नॉर्डिक देशों]] में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है जहाँ पर २००७ में १३ लाख विदेशी पर्यटक आए।
 
कोपनहेगन को बारम्बार एक ऐसे नगर के रूप में पहचान मिली है जहाँ का जीवन स्तर विश्व में सर्वश्रेष्ठ में से एक है। यह दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक माना जाता है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ़ है की उसमें तैरा जा सकता है, और प्रतिदिन ३६% निवासी साइकिल से काम पर जाते हैं, यानी की प्रतिदिन ११ लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है।
 
== इतिहास ==
पंक्ति 48:
 
== भूगोल ==
कोपनहेगन जीलण्ड नामक द्वीप के पूर्वी किनारे, अमागर द्वीप पर थोड़ा सा भाग, और बहुत से छोटे-छोटे प्राकृतिक और कृत्रिम द्वीपों पर बसा हुआ है। कोपनहेगन के पूर की ओर है, ओरेसण्ड, जो एक जलराशि है जो डेनमार्क और स्वीडन को पृथक करती है, और जो [[उत्तरी सागर]] और [[बाल्टिक सागर]] को जोड़ती है।
 
=== कोपनहेगन नगर निगम ===