"आर्मीनियाई भाषा": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:आर्मेनिया जोड़ी
छो बॉट: लेख में लगी स्रोतहीन चिप्पी को दिनांकित किया।
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=सितंबर 2014}}
{{unreferenced}}
 
'''आर्मीनी भाषा''' [[हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार]] की यह भाषा [[मेसोपोटैमिया]] तथा [[कॉकस]] की मध्यवर्ती घाटियों और काले सागर के दक्षिणी पूर्वी प्रदेश में बोली जाती है। यह प्रदेश आर्मीनी जार्जिया तथा [[अज़रबैजान]] (उत्तर-पश्चिमी [[ईरान]]) में पड़ता है। आर्मीनी भाषा को पूर्वी और पश्चिमी भागों में विभाजित करते हैं। गठन की दृष्टि से इसकी स्थिति ग्रीक और हिंद-ईरानी के बीच की है। पुराने समय में आर्मीनिया का ईरान से घनिष्ठ संबंध रहा है और ईरानी के प्राय: दो हजार शब्द आर्मीनी भाषा में मिलते हैं। इन्हीं कारणों से बहुत दिनों तक आर्मीनी को ईरानी की केवल एक शाखा मात्र समझा जाता था। पर अब इसकी स्वतंत्र सत्ता मान्य हो गई है।