"विजय तेंडुलकर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 4:
==लेखन==
'शांताता! कोर्ट चालू आहे', 'घासीराम कोतवाल' और 'सखाराम बाइंडर' विजय तेंडुलकर के लिखे बहुचर्चित नाटक हैं। कहा जाता है कि उनके सबसे चर्चित [[नाटक]] [[घासीराम कोतवाल]] का छह हज़ार से ज़्यादा बार मंचन हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में किसी और भारतीय [[नाटक]] का अभी तक मंचन नहीं हो सका है। उनके लिखे कई नाटकों का [[अंग्रेज़ी]] समेत दूसरी भाषाओं में अनुवाद और मंचन हुआ है। पांच दशक से ज़्यादा समय तक सक्रिय रहे तेंडुलकर ने [[रंमगंच]] और फ़िल्मों के लिए लिखने के अलावा कहानियाँ और उपन्यास भी लिखे। उनकी बेटी [[प्रिया तेंडुलकर]] [[टीवी]] धारावाहिक रजनी में अपनी भूमिका के बाद [[टेलीविज़न]] की पहली स्टार कही जाने लगीं थीं। प्रिया का वर्ष 2002 में 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
== सम्मान ==
[[पद्मभूषण]] से सम्मानित तेंडुलकर को [[श्याम बेनेगल]] की फ़िल्म मंथन की पटकथा के लिए वर्ष 1977 में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। बचपन से ही रंगमंच से जुड़े रहे तेंडुलकर को [[मराठी]] और [[हिंदी]] में अपने लेखन के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, महाराष्ट्र गौरव पुरस्कार जैसे सम्मान भी मिले।