"विजय तेंडुलकर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
विजय तेंडुलकर एक मशहूर नाटककार,सिनेमा और टेलीविज़न की दुनिया के पटकथा लेखक थे।
== जीवन परिचय ==
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 6 जनवरी 1928 को एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए विजय ढोंडोपंत तेंडुलकर ने महज़ छह साल की उम्र में अपनी पहली कहानी लिखी थी। उनके पिता नौकरी के साथ ही प्रकाशन का भी छोटा-मोटा व्यवसाय करते थे, इसलिए पढ़ने-लिखने का माहौल उन्हें घर में ही मिल गया। पश्चिमी नाटकों को देखते हुए बड़े हुए विजय ने मात्र 11 साल की उम्र में पहला नाटक लिखा, उसमें काम किया और उसे निर्देशित भी किया। अपने लेखन के शुरुआती दिनों में विजय ने अख़बारों में काम किया था। बाद में भी वे अख़बारों के लिए लिखते रहे। १९ मई २००८ को पुणे में ८० वर्ष की उम्र में उनका बीमारी के बाद निधन हो गया था।
 
==लेखन==
'शांताता! कोर्ट चालू आहे', 'घासीराम कोतवाल' और 'सखाराम बाइंडर' विजय तेंडुलकर के लिखे बहुचर्चित नाटक हैं। कहा जाता है कि उनके सबसे चर्चित [[नाटक]] [[घासीराम कोतवाल]] का छह हज़ार से ज़्यादा बार मंचन हो चुका है। इतनी बड़ी संख्या में किसी और भारतीय [[नाटक]] का अभी तक मंचन नहीं हो सका है। उनके लिखे कई नाटकों का [[अंग्रेज़ी]] समेत दूसरी भाषाओं में अनुवाद और मंचन हुआ है। पांच दशक से ज़्यादा समय तक सक्रिय रहे तेंडुलकर ने [[रंमगंच]] और फ़िल्मों के लिए लिखने के अलावा कहानियाँ और उपन्यास भी लिखे। उनकी बेटी [[प्रिया तेंडुलकर]] [[टीवी]] धारावाहिक रजनी में अपनी भूमिका के बाद [[टेलीविज़न]] की पहली स्टार कही जाने लगीं थीं। प्रिया का वर्ष 2002 में 42 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।