"तिनसुकिया": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 62:
'''तिनसुकिया''' [[भारत]] के [[असम]] प्रदेश का एक छोटा सा शहर, तिनसुकिया जिले का प्रशासनिक मुख्यालय तथा नगर निगम बोर्ड है। यह असम राज्य का एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापारिक केंद्र भी है। यह असम कि राजधानी [[गुवाहाटी]] से 486 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पूर्व में और [[अरुणाचल प्रदेश]] की सीमा से 84 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। असम के व्यापारिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध इस नगर में असमिया और अन्य भाषाई विशेषकर हिंदीभाषी, बंगाली, नेपाली और सिख लोग रहते हैं। कई नए मॉल और भवनों के निर्माण के साथ शहर एक आधुनिक शहर का रूप लेता जा रहा है।
 
तिनसुकिया एक औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है जहाँ कृषि उत्पादों जैसे [[चाय]], [[संतरा|संतरे]], [[अदरक]], और [[धान]] के भारी पैदावार के साथ साथ अनेक उद्यम भी प्रतिष्ठित हैं। तिनसुकिया में असम का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है और यह जिले को देश के कई महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ता है।
 
== भौगलिक स्थिति ==
पंक्ति 83:
 
== जलवायु ==
तिनसुकिया में गर्मी, सर्दी और मौसमी चक्र बनाने वाले मानसून के द्वारा एक नम उष्णकटिबंधीय जलवायु पेश करती है. तिनसुकिया में ग्रीष्मकाल मार्च से मई के महीनों के दौरान आम तौर पर रहती है. इन महीनों में २४ डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) और ३१ डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) का तापमान रहता है. वर्षा गर्मियों के महीनों के दौरान होती रहती हैं, और नमी (आद्रता) के इस मौसम के दौरान अपने चरम पर पहुँच जाती है. मानसून (जून से सितंबर) के महीने तिनसुकिया में भारी वर्षा लाते हैं. तिनसुकिया में सर्दियाँ अक्टूबर से फरवरी के महीने के दौरान होती हैं. सर्दियाँ मौसम सुखद परन्तु धूलभरे रहते हैं, और इस समय के दौरान इस क्षेत्र में तापमान लगभग २४ डिग्री सेल्सियस (अधिकतम) ११ डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम) के बीच रहता है.
 
== परिवहन ==
पंक्ति 93:
 
== जनसांख्यिकी ==
२०११ में भारत की जनगणना के आधार में, तिनसुकिया की आबादी १,२५,२१६ है. पुरुषों की जनसंख्या ५५% और महिलाओं की ४५% है. तिनसुकिया की औसत साक्षरता दर ७०.१५% है जो के राष्ट्रीय औसत ६४.८४% से अधिक है. पुरुष साक्षरता दर ७७.८९% है, और महिला साक्षरता ६३.५४% है. तिनसुकिया में, जनसंख्या का तमाम विवरण इस प्रकार है-
 
== व्यावसायिक केंद्र ==