"नृतत्वशास्त्र के सिद्धांत": अवतरणों में अंतर

छो removing cat उत्तम लेख
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 7:
'''आस्ट्रैलोपिथेसीनी अवस्था''' (Australopithecinae stage) - वर्तमान वानरों (apes) से अभिन्न और कुछ अधिक विकसित जीवाश्म पश्चिमी और दक्षिणी अफ्रीका में प्राप्त हुए।
 
'''पिथेकैंथोपिसीनी अवस्था''' (Pithecanthropicinae stage) जावा और पेकिंग की जातियों तथा उत्तर अफ्रीका के एटल्थ्रााोंपस (Atlanthropus) लोगों के जीवाश्म अधिक विकसित स्तर के लगते हैं। ऐसा जान पड़ता है कि उस समय तक मनुष्य सीधा खड़ा होने की शारीरिक क्षमता, प्रारंभिक वाक्शकि, और त्रिविमितीय दृष्टि प्राप्त कर चुका था, तथा हाथों के रूप में अगले पैरों का प्रयोग सीख चुका था।
 
'''नींडरथैलाइड अवस्था''' (Neanderthaloid stage) यूरोप, अफ्रीका और एशिया के अनेक स्थानों पर क्लैसिक नींडरथल, प्रोग्रेसिव नींडरथल, हीडेल वर्ग के, रोडेशियाई और सोलोयानव आदि अनेक भिन्न भिन्न जातियों के जीवाश्म प्राप्त हुए। वे सभी जीवाश्म एक ही मानव-वंश के हैं।
पंक्ति 13:
'''होमोसैपियन अवस्था''' (Homosapien stage) यूरोप, अफ्रीका और एशिया में ऐसे असंख्य जीवाश्म पाऐ गए हैं, जो मानव-विकास के वर्तमान स्तर तक पहुँच चुके थे। उनका ढाँचा वर्तमान मानव जैसा ही है। इनमें सर्वाधिक प्राचीन जीवाश्म आज से 40 हजार वर्ष पुराना है।
 
[[जीवाश्म]] बननेवाली अस्थियाँ चूंकि अधिक समय तक अक्षत रहती हैं, बहुत लम्बे काल से नृतत्वशास्त्रियों ने जीवों की अन्य शरीर पद्धतियों की अपेक्षा मानव और उसकी निकटवर्ती जातियों के अस्थिशास्त्र का विशेष अध्ययन किया है। किंतु माँसपेशियों का संपर्क ऐसा प्रभाव छोड़ता है, जिससे अस्थियों में माँसपेशियों का संपर्क ऐसा प्रभाव छोड़ता है, जिससे अस्थियों की गतिशीलता तथा उनकी अन्य क्रियापद्धतियों के संबंध में अधिक ज्ञान मिलता है। कम से कम इतना तो कह ही सकते हैं कि यह अन्य पद्धति या रचना उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी पूर्वोल्लिखित अन्य दो। खोपड़ी की आकृति और रचना से मस्तिष्क के संबंध में विस्तृत ज्ञान उपलब्ध होता है, और उसकी क्रियाप्रणाली के कुछ पहलुओं का अनुमान प्रमस्तिष्कीय झिल्ली की वक्रता से लग जाता है।
 
मानव के अति प्राचीन पूर्वज, जिनके वंशज आज के वानर हैं, तबसे शारीरिक ढाँचे में बहुत अंशों में बदल गऐ हैं। उस समय वे वृक्षवासी थे, अत: शारीरिक रचना उसी प्रकार से विकृत थी। कुछ प्राचीन लक्षण मानव शरीर में आज भी विद्यमान हैं। दूसरी अवस्था में मानव आंशिक रूप से भूमिवासी हो गया था, और कभी कभी भद्दे ढंग से पिछले पैरों के बल चलने लगा था। इस अवस्था का कुछ परिष्कृत रूप वर्तमान वानरों में पाया जाता है। जो भी हो, मानव का विकास हमारे प्राचीन पूर्वजों की कुछ परस्पर संबद्ध आदतों के कारण हुआ, उदाहरण के लिए
 
(1) पैरों के बल चलना, सीधे खड़ा होना
पंक्ति 21:
(2) हाथों का प्रयोग और उनसे औजार बनाना
 
(3) सीधे देखना, और इस प्रकार त्रिविमितीय दृष्टि का विकसित होना। इसमें पाशवि मस्तिष्क का अधिक प्रयोग हुआ, जिसे परिणाम-स्वरूप
 
(4) मस्तिक के तंतुओं का विस्तार और परस्पर संबंध बढ़ा, जा वाक्‌-शक्ति के विकास का पूर्व दिशा है।
पंक्ति 33:
मानव के सामाजिक संगठन, विशेषतया इसके जन्म और कार्य प्रणाली का अध्ययन सामाजिक नृतत्वशास्त्री करते हैं। विवाह, वंशागति, उत्तराधिकार, विधि, आर्थिक-संगठन, धर्म आदि के प्राचीन रूपों की खोज के लिए अनुसंधानकारियों ने संसार के कबीलों और आदिम-जातियों में अपनी विश्लेषणात्मक पद्धति का प्रयोग किया है। इस संदर्भ में चार विभिन्न स्थानों - (1) अफ्रीका, (2) उत्तर और दक्षिण अमरीका (3) भारत और (4) आस्ट्रेलिया, मैलेनेशिया, पोलोनेशिया और माइक्रोनीशिया आदि - के कबीलों और मनुष्यों की ओर नृतत्वशास्त्रियों का ध्यान गया है। इन क्षेत्रों के कबीलों और अन्य निवासियों के अध्ययन ने हमें मानव-व्यापार और संगठन का प्राय: संपूर्ण वर्णक्रम प्रदान किया। कुछ भी हो, रक्तसंबंध किसी सामाजिक संगठन को समझने के लिए सूत्र है, जिसके अध्ययन से अनेक मानवसंस्थाओं के व्यवहार स्पष्ट हो जाते हैं। इस प्रकार रक्तसंबंध कबीलों और ग्रामवासियों के संगठन का लौह पिंजर है।
 
सामाजिक नृतत्वशास्त्र का प्रारंभिक रूप आर.एच. कार्डिगृन, ई.बी.टेलर, जे.जे. बैचोफेन आदि ने स्थापित किया है, उनका अध्ययन पुस्तकालयों तक ही सीमित था। एल.एच. मार्गन ने सर्वप्रथम कबीलों के क्षेत्रीय अध्ययन पर बल दिया, और सामाजिक संगठन को समझने में रक्तसंबंध के महत्व का अनुभव किया। डब्ल्यू.एच. रिवर्स, ए.आर. रेडक्लिफ ब्राउन और अन्य विद्वानों ने वंश अध्ययनपद्धति से रक्त-संबंध के अध्ययन को आगे बढ़ाया। जी.पी. मरडक, एस.एफ. नाडेल, और ई.आर. लीच आदि के लेखों तथा ग्रंथों में आज भी रक्तसंबंध के अध्ययन की विशेष चर्चा है।
 
सामाजिक नृतत्वशास्त्र की उन्नति में भिन्न भिन्न देशों ने भिन्न भिन्न ढंग से योगदान किया है। उदाहरण के लिए अंग्रज नृतत्वशास्त्रियों ने डार्विन के जैव-विकास के सिद्धांत (इसके समस्त गुणदोषों के साथ) से प्रेरणा ग्रहण की। इसलिए उनमें सामाजिक संगठन के विकास पर विशेष आग्रह पाया जाता था, जिससे अनेक रक्तसंबंधी तथा संरचनात्मक सिद्धांतों का जन्म हुआ। विभिन्न जातियों और कबिलों पर औपनिवेशिक प्रशासन किए जाने की आवश्यकता का भी ब्रिटेन के नृतत्वशास्त्रियों के विचारों पर बहुत प्रभाव था।
पंक्ति 47:
(3) अद्यतन प्रवृत्ति सांस्कृतिक और सामाजिक प्रकार विज्ञान की ओर है जिसका सूत्रपात जे.स्टेवार्ड ने किया। आर. रेडफील्ड ने जिसने समाजों को संक्रमण की भिन्न भिन्न स्थितियाँ माना है, उपर्युंक्त प्रवृत्तियों को एक अर्थपूर्ण रूप दिया है।
 
सामाजिक नृतत्वशास्त्र प्राय: आंकड़ों के प्रयोग से अछूता रहा। आज जब कि सामाजिक विज्ञानों के अंतर्गत समाजमिति, मनोमिति, और अर्थमिति (Econometrics) आदि जैसी शाखाएँ हैं, सामाजिक नृतत्वशास्त्री अपनी प्रदत्त सामग्री केवी वर्णनात्मक रूप में ही प्रस्तुत करना पसंद करते हैं। सामाजिक नृतत्वशास्त्र पर स्थान विज्ञानीय गणित का भी कोई प्रभाव नहीं दिखाई देता। समाजशास्त्र में गतिशील समूह के अध्ययन के लिए स्थानविज्ञान (Topology) ने एक नयी दिशा दी है। किंतु नृतत्वशास्त्रियों द्वारा प्रस्तुत व्यक्तित्व और संस्कृति के दिग्विन्यास संबंधी अध्ययन में स्थानविज्ञान, गणित और तर्कशास्त्र के प्रयोग की अभी प्रतीक्षा ही की जा रही है।
 
भौतिक और सामाजिक पहलुओं के अतिरिक्त नृतत्वशास्त्र में मनुष्य की प्रागैतिहासिक काल की सामाजिक-सांस्कृतिक स्थितियों का अध्ययन भी, जो प्रागैतिहासिक पुरातत्व से प्राप्त होता है, सम्मिलित है।