"संस्कृत भाषा का इतिहास": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
छो साँचा जोड़ा। |
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो बॉट: लेख में लगी स्रोतहीन चिप्पी को दिनांकित किया। |
||
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=सितंबर 2014}}
आधुनिक विद्वानों के अनुसार [[संस्कृत]] भाषा का अखंड प्रवाह '''पाँच सहस्र वर्षों''' से बहता चला आ रहा है। [[भारत]] में यह आर्यभाषा का सर्वाधिक महत्वशाली, व्यापक और संपन्न स्वरूप है। इसके माध्यम से भारत की उत्कृष्टतम मनीषा, प्रतिभा, अमूल्य चिंतन, मनन, विवेक, रचनात्मक, सर्जना और वैचारिक प्रज्ञा का अभिव्यंजन हुआ है। आज भी सभी क्षेत्रों में इस भाषा के द्वारा ग्रंथनिर्माण की क्षीण धारा अविच्छिन्न रूप से वह रही है। आज भी यह भाषा, अत्यंत सीमित क्षेत्र में ही सही, बोली जाती है। इसमें व्याख्यान होते हैं और भारत के विभिन्न प्रादेशिक भाषाभाषी पंडितजन इसका परस्पर वार्तालाप में प्रयोग करते हैं। हिंदुओं के सांस्कारिक कार्यों में आज भी यह प्रयुक्त होती है। इसी कारण ग्रीक और लैटिन आदि प्राचीन मृत भाषाओं (डेड लैंग्वेजेज़) से संस्कृत की स्थिति भिन्न है। यह मृतभाषा नहीं, अमरभाषा है।
|