"बाञ्जुल": अवतरणों में अंतर

छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की।
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 44:
'''बांजुल''' (भूतपूर्व '''बाथर्स्ट'''), जिसका आधिकारिक नाम '''बांजुल नगर''' है, [[अफ़्रीका]] महाद्वीप के [[गाम्बिया]] की राजधानी, जो उसी नाम के विभाग में स्थित है। बांजुल नगर की जनसंख्या मात्र ३४,८२८ है जबकि वृहदतर बांजुल क्षेत्र, जिसमें बांजुल नगर और कानिफ़िंग नगरपालिका परिषद सम्मिलित हैं, की जनसंख्या ३,५७,२३८ (२००३ की जनगणना अनुसार) है।<ref>[http://www.statoids.com/ugm.html गाम्बिया के विभाग]</ref> यह नगर सेंट मैरी द्वीप (जिसे बांजुल द्वीप भी कहते हैं) पर स्थित है। यहीं पर [[गाम्बिया नदी]], [[अंध महासागर]] में मिलती है। यह द्वीप मुख्यभूमि से उत्तर की ओर यात्री और वाहन नौकाओं से और दक्षिण की ओर पुल से जुड़ा हुआ है।
 
वर्तमान [[गाम्बिया]] राष्ट्र कभी [[घाना]] साम्राज्य और सोंघाई साम्राज्य का भाग हुआ करता था। इस क्षेत्र के संबंध में उपलब्ध प्रथम लिखित प्रमाण [[९वीं शताब्दी|९वीं]] और [[१०वीं शताब्दी|१०वीं शताब्दियों]] में [[अरब]] व्यापारियों के लिखे मिलते हैं। अरब व्यापारियों ने इस क्षेत्र में दासों, सोने, और हाथी-दाँत के व्यापार के लिए ट्रांस-सहारा व्यापार मार्ग की स्थापना की थी। [[१५वीं शताब्दी]] में [[पुर्तगाली|पुर्तगालियो]] ने समुद्री व्यापार मार्गों की स्थापना की। उस समय गाम्बिया, [[माली]] साम्राज्य का भाग था।<ref>[http://www.yatrasalah.com/touristPlaces.aspx यात्रा सलाह] पर गाम्बिया राष्ट्र</ref> सन [[१८१६]] में अंग्रेज़ों ने बाजुंल की स्थापना एक व्यापार-गाह के रूप में और दास व्यापार को कुचलने के लिए की थी। इसका सर्वप्रथम नामकरण ब्रितानी औपनिवेशिक कार्यालय के सचिव हेनरी बाथर्स्ट के नाम पर बाथर्स्ट हुआ था, लेकिन १९७३ में इसका नाम बांजुल रख दिया गया।<ref>[http://www.accessgambia.com/information/banjul-history.html बांजुल का इतिहास]</ref> [[२२ जुलाई]], [[१९९४]] को बाजुंल में रक्तहीन सैन्य विद्रोह घटित हुआ था जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति [[दाव्डा जावारा]] को अपदस्थ कर दिया गया और उनके स्थान पर देश के वर्तमान राष्ट्रपति [[याह्या जाम्मे]] सत्तारूढ़ हुए। उस घटना की स्मृति स्वरूप, ''आर्क २२'' को नगर के प्रवेशद्वार के रूप में बनाया गया। यह द्वार ३५ मीटर ऊँचा है और इसके बीच में एक वर्गाकार छिद्र है। इसमें एक वस्त्र संग्रहालय भी है। आर्क-२२ के अलावा नगर के अन्य दर्शनीय आकर्षणों में गाम्बियाई राष्ट्रीय संग्रहालय, अल्बर्ट बाज़ार, बांजुल राजकीय आवास, बांजुल न्यायालय आवास, दो गिरिजाघर और बहुत सी मस्जिदें हैं।<ref>[http://www.happytellus.com/banjul/gambia बांजुल यात्रा सूचना] (बहुभाषीय)</ref>
 
[[चित्र:Banjul SPOT 1045.jpg|thumb|left|बांजुल का स्पॉट उपग्रह चित्र]]
बांजुल देश का आर्थिक और प्रशासनिक केन्द्र है और देश का प्रमुख बैंक गाम्बिया केन्द्रीय बैंक भी यहीं स्थित है। मूँगफली प्रक्रमण (''प्रोसेसिंग'') देश का प्रमुख उद्योग है, लेकिन [[मधु]]-मोम, ताड़ की लकड़ी, ताड़ का तेल, और खालों इत्यादि का भी बांजुल बंदरगाह से निर्यात किया जाता है।<ref>[http://www.state.gov/r/pa/ei/bgn/5459.htm राज्य सूचना विभाग]</ref> बांजुल और बारा नगरों के बीच नौकाएं चलती हैं। [[बांजुल अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र]] इस नगर को वायु-सेवाओं द्वारा बाहरी विश्व से जोड़ता है। बांजुल शहर ट्रांस-पश्विम अफ़्रीकी तटीय महामार्ग पर स्थित है जो इसे [[डकार]] और [[बिसाउ]] से जोड़ता है, और जो अंततः [[पश्विम अफ़्रीकी राज्यों का आर्थिक समुदाय|इकोवास]] (''ECOWAS'') के ११ अन्य देशों के लिए पक्का महामार्ग उपलब्ध कराएगा।
 
बांजुल विभाग (वृहदतर बांजुल क्षेत्र) दो जिलों में विभाजित है: