"भाग मिल्खा भाग": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 81:
}}
== समीक्षा ==
फ़िल्म भाग मिल्खा भाग ने फ़िल्म समीक्षकों से अच्छे परिणाम प्राप्त किये हैं। [[बीबीसी हिन्दी]] पर फ़िल्म समीक्षक [[कोमल नाहटा]] ने फ़िल्म को 5 में से 4 सितारे देते हुए लिखा है, "फ़िल्म की कहानी के लिए लेखक प्रसून जोशी ने बहुत अच्छा शोध किया है। फ़िल्म तीन घंटे में मिल्खा सिंह के पूरे जीवन को बख़ूबी बड़े पर्दे पर उकेरती है। फ़िल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ पटकथा भी प्रसून ने ही लिखी है। फ़िल्म में दर्द, ड्रामा, हास्य, ख़ुशी, गम, हार, जीत और प्यार सभी तरह के भाव हैं। लेकिन फ़िल्म में कई बार दर्शकों को ये महसूस हो सकता है कि मिल्खा का दर्द ज़रूरत से ज़्यादा दिखाया जा रहा है।"<ref>{{cite web|url=http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/2013/07/130712_filmreview_bhaagmilkhabhaag_dk.shtml |title=फ़िल्म रिव्यू: भाग मिल्खा भाग |publisher=[[बीबीसी हिन्दी]]|author=[[कोमल नाहटा]]|date=12 जुलाई, 2013 को 18:30 IST |accessdate=12 जुलाई 2013|language=}}</ref> [[NDTV खबर|एनडीटीवी]] पर प्रशांत सिसोदिया ने फ़िल्म को 3.5 स्टार की रेटिंग देते हुए लिखा है, "हां, कहीं-कहीं यह ज़रूर लगा कि कुछ सीन खत्म क्यों नहीं हो रहे, लेकिन वैसे, ऐसे सीन्स भी आपको बहुत ज़्यादा परेशान नहीं करेंगे... और सबसे अच्छी बात यह है कि 'भाग मिल्खा भाग' प्रेरणा से भरी कहानी है, जिससे जुड़े कुछ पहलू शायद दर्शकों को पता न हों, और इस फिल्म के जरिये दर्शक मिल्खा सिंह को और करीब से जान पाएंगे।"<ref>{{cite web|url=http://khabar.ndtv.com/news/show/film-review-bhaag-milkha-bhaag-is-one-inspiring-story-37422 |title=प्रेरणाभरी कहानी है 'भाग मिल्खा भाग' |publisher=[[NDTV खबर|एनडीटीवी]] |author=प्रशांत सिसोदिया |date=12 जुलाई 2013, 04:59 PM IST |accessdate=12 जुलाई 2013|language=}}</ref> [[आज तक]] पर सौरभ द्विवेदी ने यह कहते हुए, "मिल्खा भागता है, तन भागता है, मन भागता है और एक दर्शक के भाग्य जग जाते हैं", फ़िल्म को पांच में से चार स्टार से सुसज्जित किया है।<ref>{{cite web |url= http://aajtak.intoday.in/story/film-review-bhaag-milkha-bhaag-1-735782.html |title=फिल्म समीक्षा: जानें कैसी है भाग मिल्खा भाग|publisher=[[आज तक]] |author=सौरभ द्विवेदी |date=12 जुलाई 2013, 16:05 IST |accessdate=12 जुलाई 2013|language=}}</ref> [[नवभारत टाइम्स]] पर चन्द्र मोहन शर्मा ने फ़िल्म को पाँच में से चार सितारे देते हुए लिखा है, "इंग सिख मिल्खा सिंह को और नजदीक से जानना है, तो मिस न करें। किरदार के प्रति फरहान अख्तर का समर्पण, जबर्दस्त मेहनत इस फिल्म का प्लस पॉइंट है। सिर्फ एंटरटेनमेंट, मारधाड़, मसाला, हॉट फिल्मों के शौकीनों की कसौटी पर फिल्म शायद खरी न उतरे। इस वीकेंड पर फैमिली के साथ बेहिचक मिल्खा से मिलने जाएं, अपसेट नहीं होंगे। देश की एक महान हस्ती पर बनी इस फिल्म से एंटरटेनमेंट टैक्स वसूलना समझ से परे है।"<ref>{{cite web|url=http://navbharattimes.indiatimes.com/movie-masti/movie-masti/movie-review/Movie-review-Bhaag-Milkha-Bhaag/moviereview/21027296.cms |title=मूवी रिव्यू: भाग मिल्खा भाग|publisher=[[नवभारत टाइम्स]] |author=चन्द्र मोहन शर्मा |date=12 जुलाई 2013, 11.51AM IST |accessdate=12 जुलाई 2013|language=}}</ref> [[प्रभात खबर]] पर समीक्षक अनुप्रिया अनंत ने फ़िल्म को 5 में से 4.5 स्टार देते हुए उल्लिखित किया है, "मिल्खा सिंह एक निर्देशक द्वारा मुद्दतों बाद शिद्दत से बनी फिल्म है। इसे आप किसी फैन की फिल्म नहीं कह सकते। यह निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा द्वारा भारतीय सिनेमा को दी गयी एक ट्रीब्यूट फिल्म है।<ref>{{cite web|url=http://www.prabhatkhabar.com/news/1406-film-milkha-singh-biography.html |title= ट्रीब्यूट है भाग मिल्खा भाग |publisher=[[प्रभात खबर]] |author=अनुप्रिया अनंत |date=12 जुलाई 2013 |accessdate=12 जुलाई 2013|language=}}</ref> [[हिन्दुस्तान लाइव]] पर विशाल ठाकुर फ़िल्म पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देते हुए लिखते हैं, "एक जुझारु इनसान की जीवनगाथा को रोचक अंदाज में पेश करने के लिए राकेश मेहरा और फरहान अख्तर ने अपनी टीम संग बहुत मेहनत की है। ये जानना रोचक है कि आखिर मिल्खा सिंह रोम ओलंपिक में क्यों हारे! पाकिस्तान में उनकी जीत के क्या मायने थे। वो कौन-से नियम कायदे थे, जिससे उन्होंने जीत हासिल की।"<ref>{{cite web| url= http://www.livehindustan.com/news/entertainment/entertainmentnews/article1-story-28-28-346665.html |title=फिल्म रिव्यू: भाग मिल्खा भाग |publisher=[[हिन्दुस्तान लाइव]] |author=विशाल ठाकुर |date=12 जुलाई 2013, 12 pm IST |accessdate=12 जुलाई 2013|language=}}</ref> [[दैनिक भास्कर]] पर मयंक शेखर फ़िल्म को 5 में से 3 सितारे देते हैं।<ref>{{cite web|url=http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-REV-movie-review-bhaag-milkha-bhaag-4317361-NOR.html |title=MOVIE REVIEW: 'भाग मिल्खा भाग' |publisher=[[दैनिक भास्कर]] |author= मयंक शेखर |date=12 जुलाई 2013, 18:28PM IST |accessdate=12 जुलाई 2013|language=}}</ref>
 
== सन्दर्भ ==