"लिथुआनिया": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
पंक्ति 86:
'''लिथुआनिया''' [[यूरोप]] महाद्वीप के उत्तरी भाग में [[बाल्टिक सागर]] के किनारे स्थित एक देश है। यह तीन [[बाल्टिक देशों]] (लिथुआनिया, [[लातविया]] और [[ऍस्तोनिया]]) में से सबसे बड़ा है। इसकी राजधानी [[विल्नुस]] है। २०१२ में इसकी आबादी लगभग ३० लाख थी। लिथुआनियाई लोग एक बाल्टिक समुदाय हैं और [[लिथुआनियाई भाषा]] [[हिन्द-यूरोपीय भाषा परिवार]] की बाल्टिक शाखा की केवल दो जीवित भाषाओं में से एक है (दूसरी [[लातवियाई भाषा|लातवियाई]] है)। कहा जाता है कि लिथुआनियाई भाषा ने हमेशा शुद्धता व [[आदिम हिन्द-यूरोपी भाषा]] से निकटता बनाई रखी है और [[संस्कृत भाषा]] के बहुत समीप है।<ref name="ref61loqif">[http://books.google.com/books?id=QJhMhTKw-vgC Reconstruction of Nations: Poland, Ukraine, Lithuania, Belarus, 1569-1999], Timothy Snyder, pp. 96, Yale University Press, 2003, ISBN 9780300128413, ''... The idea that the Lithuanian language is very closely related to Sanskrit, a view which is justified in qualified form in philology, remains in the popular mind as a powerful national idea to this day ...''</ref>
 
== इतिहास ==
१४वीं शताब्दी में लिथुआनिया यूरोप का सबसे बड़ा देश हुआ करता था। आधुनिक [[बेलारूस]] व [[युक्रेन]] के साथ-साथ [[पोलैन्ड]] और [[रूस]] के कई हिस्से लिथुआनिया महाड्यूक राज्य के भाग थे। १५६९ में लुबलिन संधि के तहत पोलैन्ड और लिथुआनिया एक द्विराष्ट्रीय 'पोलिश-लिथुआनियाई महाकुल' नामक [[परिसंघ]] में जुड़ गए। यह लगभग १५०-२०० वर्षों तक सलामत रहा लेकिन १७२२ से १७९५ काल में पड़ोसी देशों ने इसे धीरे-धीरे तोड़ दिया। लिथुआनिया के अधिकतर भूभाग पर [[रूसी साम्राज्य]] का अधिकार हो गया।
 
पंक्ति 93:
१९९० में जब सोवियत संघ कमज़ोर पड़ा तो ११ मार्च १९९० को लिथुआनिया अपनी अलग स्वतंत्रता घोषित करने वाला पहला [[सोवियत संघ के गणतंत्र|सोवियत गणतंत्र]] बना। आधुनिक लिथुआनिया [[यूरोपीय संघ]], [[यूरोपीय परिषद]] और [[नाटो]] का सदस्य है और इसकी आर्थिक बढ़ौतरी का दर यूरोप के सबसे तेज़ देशों में से एक है। २००७-२०१० काल के विश्व आर्थिक मंदी का असर इस देश पर भी हुआ था लेकिन उसके बाद से अर्थव्यवस्था फिर से तेज़ी से विकसित हो रही है।<ref name="ref93voduq">[http://books.google.com/books?id=0KWJf6mVorEC Doing Business with Lithuania], pp. 16, GMB Publishing Ltd, 2005, ISBN 9781905050628, ''... Lithuania has one of the fastest growing economies in Central and Eastern Europe with the private sector now producing approximately 80 per cent of the country's GDP ...''</ref>
 
== इन्हें भी देखें==
*[[विल्नुस]]
*[[सोवियत संघ]]