"मानचित्र": अवतरणों में अंतर

छो विराम चिह्न की स्थिति सुधारी।
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 231:
अनेक सरकारी विभागों और संस्थाओं को प्रशासन और विकास कार्यो के लिये विशेष विषयों से संबंधित नक्शे की आवश्यकता होती है। ये नक्शे ही अनेक विशेष अध्ययन के लिए उपयुक्त नक्शे के आधार बनते हैं। इनके उदाहरण हैं : तटीय और सिंचाई मानचित्र, सड़क और रेलवे मानचित्र, भूवैज्ञानिक, मौसमविज्ञान, पर्यटक, नागरिक उड्डयन, टेलीग्राफ ओर टेलीफोन मानचित्र, नैशनल स्कूल और अन्य ऐटलसों के लिये मानचित्र तथा औद्योगिक संयंत्र स्थल आदि के लिए मानचित्र।
 
विश्व वैमानिक चार्ट आई. सी. ए. ओ. (इंटरनैशनल सिविल एवियेशन ऑगनाइजेशन) 1:10,00,000 उल्लेखनीय है। इसी प्रकार भारतीय सर्वेक्षण द्वारा तैयार किए हुए अंतरराष्ट्रीय असैनिक वैमानिकी के मानचित्र भी महत्व के हैं। इंटरनैशनल सिविल एवियेशन ऑर्गनाइजेशन के सभी सदस्य राष्ट्रों को इन मानचित्रों का तैयार करना आवश्यक है। प्रत्येक सदस्य राष्ट्र अपनी सीमा के अंदर की मानचित्र माला तैयार करने के लिए उत्तरदायी हैं। शैली और विन्यास, मानक संकेत, रंग और संगमन (convention) और तैयारी की विधि की एकरूपता के लिये नियम बने हैं जिनका पालन होता है। इन मानचित्रों का पैमाना अधिकतर 1:10,00,000 होता है। 1:2,50,000 पैमाने के आई. सी. ए. ओ. इंस्ट्रुमेंट ऐप्रोच चार्ट, और संसार के सभी महत्वपूर्ण हवाई अड्डों के पैमाने 1:31,680 के अवतरण चार्ट इन मानचित्रों के अनुषंगी चार्ट हैं।
 
; अन्य मानचित्र