"वृन्द": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: लाघव चिह्न (॰) का उचित प्रयोग।
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
पंक्ति 1:
'''वृन्द''' (१६४३-१७२३) [[हिन्दी]] के [[कवि]] थे। रीतिकालीन परम्परा के अन्तर्गत वृन्द का नाम आदर के साथ लिया जाता है। इनके [[नीति]] के [[दोहा|दोहे]] बहुत प्रसिद्ध हैं।
 
== जीवन परिचय ==
अन्य प्राचीन कवियों की भाँति वृन्द का जीवन परिचय भी प्रमाणिक नहीं है। पं॰ [[रामनरेश त्रिपाठी]] इनका जन्म सन् 1643 में [[मथुरा]] (उ.प्र.) क्षेत्र के किसी गाँव का बताते हैं, जबकि [[डॉ॰ नगेन्द्र]] ने मेड़ता गाँव को इनका जन्म स्थान माना है। इनका पूरा नाम 'वृन्दावनदास' था। वृन्द जाति के सेवक अथवा भोजक थे। वृन्द के पूर्वज [[बीकानेर]] के रहने वाले थे परन्तु इनके पिता रूप जी [[जोधपुर]] के राज्यान्तर्गत मेड़ते में जा बसे थे। वहीं सन् १६४३ में वृन्द का जन्म हुआ था। वृन्द की माता का नाम कौशल्या आर पत्नी का नाम नवरंगदे था। दस वर्ष की अवस्था में ये [[काशी]] आये और तारा जी नामक एक पंडित के पास रहकर वृन्द ने साहित्य, दर्शन आदि विविध विधयों का ज्ञान प्राप्त किया। काशी में इन्होंने [[व्याकरण]], [[साहित्य]], [[वेदान्त]], [[गणित]] आदि का ज्ञान प्राप्त किया और काव्य रचना सीखी।
 
मुगल सम्राट [[औरंगजेब]] के यहाँ ये दरबारी कवि रहे। मेड़ते वापस आने पर जसवन्त सिंह के प्रयास से औरंगजेब के कृपापात्र नवाब मोहम्मद खाँ के माध्यम से वृन्द का प्रवेश शाही दरवार में हो गया़। दरबार में "पयोनिधि पर्यौ चाहे मिसिरी की पुतरी" नामक समस्या की पूर्ति करके इन्होंने [[औरंगजेब]] को प्रसन्न कर दिया। उसने वृन्द को अपने पौत्र अजी मुशशान का अध्यापक नियुक्त कर दिया। जब अजी मुशशान बंगाल का शाशक हुआ तो वृन्द उसके साथ चले गए। सन् १७०७ में [[किशनगढ़]] के राजा राजसिंह ने अजी मुशशान से वृन्द को माँग लिया। सन् १७२३ में किशनगढ़ में ही वृन्द का देहावसान हो गया।
 
== कृतियाँ==
वृन्द की ग्यारह रचनाएँ प्राप्त हैं- समेत शिखर छंद, भाव पंचाशिका, शृंगार शिक्षा, पवन पचीसी, हितोपदेश सन्धि, वृन्द सतसई, वचनिका, सत्य स्वरूप, यमक सतसई, हितोपदेशाष्टक, भारत कथा, '''वृन्द ग्रन्थावली''' नाम से वृन्द की समस्त रचनाओं का एक संग्रह डा० जनार्दन राव चेले द्वारा संपादित होकर १९७१ ई० में प्रकाश में आया है।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/वृन्द" से प्राप्त