"वालरस": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो सन्दर्भ की स्थिति ठीक की। |
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया। |
||
पंक्ति 30:
'''वालरस''' (Odobenus rosmarus), एक विशाल [[मीनपक्ष|मीनपक्षी]] [[समुद्री स्तनपायी]] है जो [[आर्कटिक महासागर]] और [[उत्तरी गोलार्ध]] के उप आर्कटिक समुद्रों में असंतत परिध्रुवी वितरण के साथ पाया जाता है। वालरस [[ओडोबेनाइडी]] (Odobenidae) कुल और [[ओडोबेनस]] (Odobenus) वंश की एक मात्र जीवित प्रजाति है। इसका विभाजन तीन उपप्रजातियों; [[अन्ध महासागर]] में पायी जाने वाली '''अन्ध महासागरीय वालरस''' (O. rosmarus rosmarus); [[प्रशांत महासागर]] में पायी जाने वाली '''प्रशांत वालरस''' (O. rosmarus divergens) और [[लाप्टेव सागर]] में रहने वाली '''लाप्टेव वालरस''' (O. rosmarus laptevi) में किया जाता है।
वालरस की विशेषताओं में इसके [[खाँग]], मूंछे और विशाल शरीर है। एक वयस्क नर प्रशांत वालरस का भार 2000 किलोग्राम (£ 4400) से ऊपर हो सकता है
वालरस आर्कटिक के मूल निवासियों के जीवन का आधार है और यह लोग इसका शिकार मुख्यत: इसके [[मांस]], [[वसा]], [[त्वचा]], [[दाँत]] और [[अस्थि|हड्डी]] के लिए करते हैं। 19 वीं और 20 वीं शताब्दियों में, वालरस का शिकार इसके खाँग और [[तिमिवसा]] (चर्बी) के लिए बड़े पैमाने पर किया गया जिसके कारण इनकी संख्या में अभूतपूर्व कमी दर्ज की गयी, हालाँकि अब इसकी संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी है पर अन्ध महासागर और लाप्टेव सागर की वालरसों की संख्या अभी भी इनकी ऐतिहासिक संख्या से काफी कम है।
|