No edit summary
छो बॉट: डॉट (.) के स्थान पर पूर्णविराम (।) और लाघव चिह्न प्रयुक्त किये।
पंक्ति 1:
[[चित्र:Gursharan Kaur.jpg|thumb|right|गुरशरण कौर]]
'''गुरशरण कौर''' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री [[मनमोहन सिंह]] की पत्नी हैं। गुरशरण का जन्म '''सरदार छत्तर सिंह कोहली,''' और '''सरदारनी भागवंती कौर''' के घर सन 1937 में [[जालंधर]] में हुआ था। इनके पिता सरदार छत्तर सिंह कोहली बर्मा शैल मे एक कर्मचारी थे। इनकी प्राथमिक शिक्षा गुरु नानक कन्या पाठशाला में हुई इसके बाद इन्होने [[पटियाला]] के सरकारी महिला कॉलेज से और इसके बाद खालसा कॉलेज [[अमृतसर]] से डिग्री प्राप्त की। गुरशरण कौर का विवाह डा.डॉ॰ मनमोहन सिंह से 1958 में अमृतसर में हुआ। दिल्ली के सिख समुदाय में गुरशरण कौर को [[कीर्तन]] करने के लिए जाना जाता है। सरदार मनमोहन सिंह को जब [[विश्व बैंक]] की एक नौकरी के सिलसिले मे अमेरिका जाना पड़ा तो यह उनके साथ गयीं पर इससे पहले इन्होने [[ऑल इंडिया रेडियो]] पर कई बार कीर्तन और गाने गाये थे।
 
इनकी तीन पुत्रियाँ हैं- उपिन्दर सिंह, दमनदीप कौर और अमृत सिंह। तीनो ही पुत्रियाँ अपने अपने क्षेत्र मे काफी सफल हैं।