"सुनील शास्त्री": अवतरणों में अंतर

प्रामाणिक सन्दर्भ देकर आधार टैग हटाया
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
पंक्ति 1:
 
'''सुनील शास्त्री''' भारत के द्वितीय प्रधानमन्त्री [[लाल बहादुर शास्त्री]] के पुत्र हैं। उन्होंने अभी हाल में ही [[नरेन्द्र मोदी]] से प्रभावित होकर [[भारतीय जनता पार्टी]] की सदस्यता ग्रहण की है। जिन दिनों वे [[भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस]] के थे उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार में एक लम्बे समय तक मन्त्री पद का दायित्व दिया गया। बाद में काँग्रेस पार्टी से उनका मोहभंग हुआ और उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली। [[अटल बिहारी वाजपेयी]] के प्रधानमन्त्रित्व काल में [[भाजपा]] की केन्द्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव रह चुके सुनील शास्त्री एक [[राजनेता]] के अलावा कवि और [[लेखक]] भी हैं। उन्होंने अपने पिता के जीवन पर आधारित एक पुस्तक हिन्दी में लिखी है जिसका अंग्रेजी अनुवाद भी प्रकाशित हो चुका है।
== संक्षिप्त परिचय ==
13 फरबरी 1950 को जन्मे सुनील शास्त्री श्रीमती ललिता शास्त्री और श्री लालबहादुर शास्त्री के तीसरे पुत्र हैं। सेण्ट कोलम्बस स्कूल [[दिल्ली]] से प्रारम्भिक शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात् उन्होंने [[दिल्ली विश्वविद्यालय]] से ग्रेजुएशन किया। 1980 में सक्रिय [[राजनीति]] में आने से पूर्व वे [[बैंक ऑफ इंडिया|बैंक ऑफ इण्डिया]] में प्रबन्धक थे। उत्तर प्रदेश सरकार में मन्त्री भी रहे। उनका विवाह [[जयपुर]] निवासी मीरा शास्त्री से हुआ। उन दोनों के तीन बेटे हैं - विनम्र, वैभव और विभोर।<ref name="कोणार्क पब्लिशर्स ">[http://konarkpublishers.com/books/782 Lal Bahadur Shastri: Past Forward By Sunil Shastri] - कोणार्क पब्लिशर्स से प्रकाशित अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2014</ref>
 
पंक्ति 8:
 
जब भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी को [[प्रधानमन्त्री]] पद का प्रत्याशी घोषित किया सुनील शास्त्री फिर से भाजपा में वापस आ गये।<ref name="आईबीएन खबर ">[http://khabar.ibnlive.in.com/news/113414/12/4 सुनील शास्त्री और आर के सिंह बीजेपी में शामिल] - 13 दिसम्बर, 2013 आईबीएन खबर डॉट कॉम अभिगमन तिथि: 14 जनवरी 2014</ref> उन्हें [[कविता]], [[संगीत]] और सामाजिक कार्यों से विशेष लगाव है। सामाजिक-आर्थिक बदलाव पर अपने विचारों को वे पत्र-पत्रिकाओं में व्यक्त करते रहते हैं।
== प्रकाशित पुस्तकें==
* लालबहादुर शास्त्री: मेरे बाबूजी
* Lal Bahadur Shastri: Past Forward (उपरोक्त का अंग्रेजी अनुवाद)<ref name="कोणार्क पब्लिशर्स "></ref>
== इन्हें भी देखें==
* [[अनिल शास्त्री]]
== सन्दर्भ ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
== बाहरी कड़ियाँ==
* [http://lalbahadurshastri.ind.in/FamilyTree.aspx लालबहादुर शास्त्री का वंश-वृक्ष]
* [http://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/952124.cms आखिर सुनील शास्त्री ने बीजेपी छोड़ दी] - 8 दिसम्बर, 2004 [[नवभारत टाइम्स]]