"ताइपे": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: डॉट (.) के स्थान पर पूर्णविराम (।) और लाघव चिह्न प्रयुक्त किये।
पंक्ति 12:
 
=== जापानी शासन ===
[[प्रथम चीन-जापान युद्ध]] में हारने के बाद चीन ने समझौता करके जापान साम्राज्य को १८९५ में ताइवान द्वीप सौंप दिया। जापानी नियंत्रण में जाने के बाद ताइपे (जापानी में ताइहोकू) जापानी औपनिवेशिक सरकार के राजनीतिक केंद्र के रूप में उभरा। उस समय के दौरान शहर में कई नए सार्वजनिक भवन, सिविल सेवकों के लिए आवास आदि बने और इस तरह शहर ने एक प्रशासनिक केंद्र की विशेषताओं का अर्जित किया। ताइपे की वास्तुकला का बहुत हिस्सा जापानी शासन की अवधि से है, जैसे राष्ट्रपति भवन जो ताइवान के गवर्नर जनरल का कार्यालय था.था।
 
जापानी शासन के समय, १९२० में, ताइहोकू (ताइपे) को ताइहोकू प्रशासनिक विभाग में शामिल कर लिया गया। जापानियों के प्रशान्त युद्ध में हराने के बाद, अगस्त १९४५ में आत्मसमर्पण करने पर [[गुओमिंदांग]] ने ताइवान की कमान संभाल ली। इसके साथ ही, ताइवान प्रान्त के प्रशासनिक गवर्नर का ताइपे शहर में एक अस्थाई कार्यालय बना दिया गया।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/ताइपे" से प्राप्त