"स्वनविज्ञान": अवतरणों में अंतर

No edit summary
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
पंक्ति 5:
स्वानिकी का अध्ययन प्राचीन [[भारत]] मे लगभग २५०० वर्ष पहले से किया जाता था, इसका प्रमाण हमें [[पाणिनि]] द्वारा ५०० ई पू मे रचित उनके [[संस्कृत]] के [[व्याकरण]] संबंधी ग्रंथ [[अष्टाध्यायी]] मे मिलता है, अष्टध्यायी मे व्यंजनों का स्थान तथा उनकी संधि का विस्तार से वर्णन किया गया है। आज की अधिकतर भारतीय लिपियों मे व्यंजनों का स्थान पाणिनि के वर्गीकरण पर आधारित है।
 
== स्वन्विज्ञान का स्वरूप ==
भाषा की लघुत्तम इकाई स्वन है। इसे ध्वनि नाम भी दिया जाता है। ध्वनि के अभाव में भाषा की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। भाषा विज्ञान में स्वन के अध्ययन संदर्भ को ‘स्वनविज्ञान’ की संज्ञा दी जाती है। ध्वनि शब्द ध्वन् धातु में इण् (इ) प्रत्यय के योग से बना है। भाषा विज्ञान के गंभीर अध्ययन में ध्वनिविज्ञान एक महत्त्वपूर्ण शाखा बन गई है। इसके लिए ध्वनिशास्त्रा, ध्वन्यालोचन, स्वनविज्ञान, स्वनिति आदि नाम दिए गए हैं। अंग्रेजी में उसके लिए 'फोनेटिक्स' (phonetics) और 'फोनोलॉजी' (phonology) शब्दों का प्रयोग होता है। इन दोनों शब्दों की निर्मिति [[ग्रीक]] के 'फोन' (phone) से है।