"दारा प्रथम": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन
छो बॉट: स्रोतहीन चिप्पी को दिनांकित किया।
पंक्ति 1:
{{स्रोतहीन|date=सितंबर 2014}}{{स्रोत कम}}
'''दारा प्रथम''' या '''दारयुश''' या 'दारुश' या 'डैरियस' प्राचीन ईरान के [[हख़ामनी वंश]] का प्रसिद्ध शासक था जिसे इतिहास में धार्मिक सहिष्णुता तथा अपने शिलालेखों के लिए जाना जाता है। वह फ़ारसी साम्राज्य के संस्थापक [[कुरोश]] (साइरस) के बाद हख़ामनी वंश का सबसे प्रभावशाली शासक माना जाता है। [[कम्बोजिया]] के मरने के बाद ''बरदिया'' नामक [[माग़ी]] ने सिंहासन के लिए दावा किया था। छः अन्य राजपरिवारों के साथ मिलकर उसने बरदिया को मार डाला और इसके बाद उसका राजतिलक हुआ। उसने अपने शासन काल में पश्चिमी ईरान के [[बिसितुन]] में एक शिलालेख खुदवाया था जिसे प्राचीन ईरान के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज माना जाता है।