"शिश्न": अवतरणों में अंतर

छो CommonsDelinker (Talk) के संपादनों को हटाकर संजीव कुमार के आखिरी अव...
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 59:
 
== स्खलन ==
स्खलन का अभिप्राय शिश्न से वीर्य के निकलने से है, और आमतौर पर संभोग सुख के साथ संबद्ध है। पेशी संकुचन की एक श्रृंखला के द्वारा, शुक्राणु कोशिकाओं या शुक्राणु, को शिश्न के माध्यम से निकाल (प्रजनन के लिये संभोग के माध्यम से, मादा की योनि में) दिया जाता है। यह आमतौर पर यौन उत्तेजना, का परिणाम होता है जो प्रोस्टेट के उत्तेजित होने से भी सकता है। शायद ही कभी, यह प्रोस्टैटिक रोग के कारण होता है। स्खलन अनायास नींद के दौरान हो सकता है जिसे [[स्वप्नदोष]] कहते हैं। स्वप्नदोष नाम के विपरीत एक स्वाभाविक क्रिया है और कोई दोष नहीं है। स्खलन दो चरणों में होता है:''उत्सर्जन'' और '' पूर्ण स्खलन''।
 
== सामान्य अन्तर ==
पंक्ति 68:
* '''फ़ोर्डाइस के धब्बे''' (Fordyce's spots):, पीले सफेद रंग के 1-2 मिमी व्यास के उभरे हुये छोटे धब्बे हैं, जो शिश्न पर दिखाई दे सकते हैं।
 
* '''वसामय विशिष्ठताएं''' (Sebaceous prominences): फ़ोर्डाइस के धब्बे के समान ही शिश्न दण्ड पर वसामय ग्रंथियों में स्थित उभरे हुये छोटे धब्बे हैं, और सामान्य हैं।
 
* '''फ़िमोसिस''' (Phimosis): यह एक अक्षमता है जिसमे अग्रत्वचा को पूर्ण रूप से वापस खींचा नहीं जा सकता। शैशव और पूर्व किशोरावस्था में यह हानिरहित होती है। यह 10 वर्ष तक के लगभग 8% लड़कों मे पायी जाती है। ब्रिटिश मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार इसके लिये 19 वर्ष की उम्र तक उपचार (स्टेरॉयड क्रीम, हाथ से पीछे खींचना) करने की आवश्यकता नहीं होती है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/शिश्न" से प्राप्त