"सांभर": अवतरणों में अंतर

छो विराम चिह्न की स्थिति सुधारी।
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 2:
'''सांबार''' ([[तमिल]]: சாம்பார, [[कन्नड़]]: ಸಾಂಬಾರು, [[मलयालम]]: സാമ്പാർ, [[तेलुगु]]: సాంబారు), [[दक्षिण भारतीय खाना|दक्षिण भारतीय खाने]] का एक मूल व्यंजन है, जो पूरे द्रविड़ क्षेत्र में एक है। इसके अलावा [[श्रीलंका]] के खाने में भी खूब प्रचलित है। यह [[अरहर]] की दाल से बनता है।
सांबार मूलत: अरहर (तुवर) दाल से बनता है, जिसमें विभिन्न सब्जियां भी पड़ी होती हैं, और साथ ही [[इमली]] भी होती है। इनके ऊपर से सांबार मसाले का छौंक इसकी खास खुश्बू की पहचान है, जिसमें [[कड़ी पत्ती]] भी पड़ती है। यह [[आंध्र प्रदेश]], [[कर्नाटक]], [[केरल]] और [[तमिल नाडु]] सभी स्थानों में समान रूप से प्रचलित है।
 
सांभर दक्षिण भारत की अभिन्न पहचान है। वहां का सामान्य खाना ही सांबार-चावल होता है। इसके अलावा सांबार [[इडली]], सांबार [[दोसा]], सांबार [[उत्तपम]], इत्यादि हरेक व्यंजन का साथी है।
पंक्ति 37:
== विधि ==
{{भारतीय व्यंजन}}
अरहर की दाल को धोकर 1-2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये (दालें पहले से पानी में भिगो कर पकाने से जल्दी पकती है, और स्वादिष्ट भी हो जाती है)।
;सांबार मसाला
* कढ़ाई में एक छोटी चम्म्च तेल डालकर गरम कीजिये। चना उरद दाल, और मैथी के दाने डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये।
* जब ये हल्के भुन जायें तो इनमें धनिया, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां, काली मिर्च और लाल मिर्च मिला कर थोड़ा ओर भूनिये।। ठंडा कीजिये और पीस लीजिये।
* सांबार मसाला पाउडर आप इस्तेमाल के लिये एकसाथ भी बना कर रख सकते हैं लेकिन इसे दो सप्ताह के अन्दर अन्दर प्रयोग कर लें। अधिक समय तक रखे गये पिसे मसाले अपनी महक खो बैठते हैं। ताजा भुने हुये मसालों से बनी सांबार में जो स्वाद और महक होती है वह अधिक समय तक रखे मसालों से नहीं आती।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/सांभर" से प्राप्त