"हावड़ा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
पंक्ति 23:
'''हावड़ा''' [[भारत]] के [[पश्चिम बंगाल]] [[प्रान्त]] का औद्योगिक शहर एवं [[हावड़ा जिला|हावड़ा जिले]] का मुख्यालय है। [[हुगली नदी]] के पश्चिमी तट पर स्थित यह नगर [[कोलकाता]] के बाद पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा शहर है। [[रवीन्द्र सेतु]] एवं [[विद्यासागर सेतु]] इसे हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित कोलकाता से जोड़ते हैं। समुद्रतल से मात्र 12 मीटर ऊँचा यह शहर रेलमार्ग एवं सड़क मार्गों द्वारा सम्पूर्ण भारत से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। यहाँ का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन [[हावड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन]] है तथा [[राष्ट्रीय राजमार्ग 2]] एवं [[राष्ट्रीय राजमार्ग 6]] भी यहाँ से गुजरते हैं। इसके अंतर्गत सिबपुर, घुसुरी, सलखिया तथा रामकृष्णपुर उपनगर सम्मिलित हैं।
 
== हावड़ा जिला ==
हाउड़ा (हाबड़ा) [[पश्चिमी बंगाल]] (भारत) का एक जिला है। इसका क्षेत्रफल १४७२ वर्ग किमी है। उत्तर एवं दक्षिण में [[हुगली]] तथा [[मिदनापुर]] जिले हैं। इसकी पूर्वी तथा पश्चिमी सीमाएँ क्रमश: हुगली एवं [[रूपनारायन]] नदियाँ हैं। [[दामोदर नदी]] इस जिले के बीचोबीच बहती है। काना दामोदर तथा सरस्वती अन्य नदियाँ हैं। नदियों के बीच नीची दलदली भूमि मिलती है। [[राजापुर]] दलदल सबसे विस्तृत है। वर्षा सामान्यत: १४५ सेमी है। [[धान]] मुख्य फसल है पर [[गेहूँ]], [[जौ]], [[मकई]] तथा [[जूट]] भी उपजाए जाते हैं।