"स्कैंडिनेवियाई भाषाएँ": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 23:
 
== डेनमार्क का साहित्य ==
मध्ययुगीन डेन्मार्क के सबसे प्रधान साहित्य ग्रंथ हैं डेन्मार्क के वीररसकाव्य, जो स्वीडन और नार्वें में भी प्रस्तुत हुए और जिनको पाँच सौ साल बाद अद्भुत साहित्यविचार के उदय के समय बहुत महत्व प्राप्त हुआ। अद्भुत काव्य के प्रतिनिधि हैं "ए उहलेनश्लेनगर" (अल्लादिन," "हाकोन "मार्ल"), "ग्रुंडात्विग", और "जे. एल. हैबर्ग"। एस. किर्केगार्ड (एंतेन एलर), जिसको यूरोप में बड़ी लोकप्रियता मिली, सत्य का दृढ़ लेखक था। बच्चों के लिए लिखी गई किंतु गंभीर और जीवन के मर्मभेदी परिज्ञान से युक्त एच. सी. ऐंडरसन की साहस कथाएँ (1835-1872) जगत्प्रसिद्ध हैं। आधुनिक समाज की समालोचना करनेवाले "जॉर्ज ब्राडेंस" (हुवेद स्त्रमनिंगार 1873), अद्भुत कथालेखक "जे. पी. याकोबसेन" (नील्स लिहने 1880) और "हरमान बांग" (हाबलोसे स्लेग्नर 1889) आदि के साहित्य से हुआ। कवि एच. द्राकमान, उपन्यास लेखक "एच. पोंतेप्पिदान" (नोवेल पुरस्कार 1917) "जे. वी. येनसेन" (नोबेल पुरस्कार 1944), एम. ऐंडरसननेक्षो (सुधारक समाज समालोचक पेले एरेब्रेरेन 1910) आदि अन्य साहित्यकार हैं। लघुकथा लेखक हैं "करेन ब्लिक्येन", नाटककार "काय भुंक" और लोककथाओं का यथार्थ वर्णन करनेवाले "मार्टिन ए. हानसेन"।
 
== स्वीडन का साहित्य ==