"हाइती": अवतरणों में अंतर

छो "हैती" के सुरक्षा-स्तर को बदला: 2010 के बाद से कोई बर्बरता नहीं, सुरक्षा अनावश्यक ([स्थानांतरण=केवल स�
छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
पंक्ति 58:
हैती की क्षेत्रीय, ऐतिहासिक और जातीय-भाषाई स्थिति कई कारणों से अद्वितीय है। यह [[लातिन अमेरिका|लैटिन अमेरिका]] का पहला स्वतंत्र देश था, उपनिवेशवाद के बाद के दौर का पहला स्वतंत्र देश था, जिसका नेतृत्व किसी काले व्यक्ति के हाथों में था, और केवल ऐसा देश जिसकी आजादी एक सफल दास विद्रोह के भाग के रूप में मिली थी।<ref name="यात्रा"/> हिस्पानो-कैरेबियन पड़ोसियों के साथ साझा सांस्कृतिक संबंध होने के बावजूद हैती [[अमेरिका]] का इकलौता मुख्यतः फ्रांसीसी भाषी देश है। यह [[कनाडा]] के अतिरिक्त दूसरा ऐसा देश है, जहां फ्रांसीसी भाषा को आधिकारिक भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है। बाकी अन्य फ्रांसीसी भाषी देश [[फ्रांस]] के विदेशी विभाग या फिर समुदाय रहे हैं।
 
== परिचय ==
'''हैती''' [[वेस्टइंडीज]] के हिपैनियोला नामक द्वीप के पश्चिमी एक तृतीयांश भाग में विस्तृत गणतंत्र है। इसके उत्तर में [[अटलांटिक महासागर]], पश्चिम में विंडवर्ड पैसेज, दक्षिण में [[कैरेबीयन सागर]] और पूर्व में डोमिनिकन गणतंत्र स्थित हैं। लगभग ९०% निवासी [[निग्रो]] हैं। शेष में विदेशी और अन्य लोग हैं। मुख्य नगर एवं राजधानी [[पोर्टो प्रिंस]] (Port-au-Prince) है। [[केप हाइटीन]] दूसरा महत्वपूर्ण नगर है। यहाँ की राजकाज की भाषा फ्रांसीसी है। रोमन कैथोलिक राजधर्म है।
 
पंक्ति 65:
केवल तृतीयांश भूभाग ही कृषि योग्य है। अधिकांश लोग [[कृषि]] पर ही आधारित हैं। काफी, सीसल, केला, कपास, चावल, ईख, गन्ना, कोकोआ एवं तंबाकू मुख्य कृषि उपज हैं। खनिज सोना, चाँदी, ताँबा और लोहा पाया जाता है। लेकिन बाक्साइट, ताँबा, लिगनाइट और मैंगनीज ही निकाले जाते हैं। सूती वस्त्र, साबुन, सीमेंट, दवा, चीनी, वार्निश, एवं रंग तथा प्लास्टिक की वस्तुओं का निर्माण होता है। पर्यटन उद्योग भी विकसित है। प्रति व्यक्ति आय लैटिन अमरीकी देशों की तुलना में कम है। भूमिसुधार, सिंचाई, जलविद्युत् तथा स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ प्रगति हुई है।
 
== गमनागमन ==
हैती [[न्यूयार्क]], [[फ्लोरिडा]], [[पनामा]] तथा [[यूरोप]] एवं सुदूर पूर्व के देशों से स्टीमर सेवाओं द्वारा संबंद्ध है। कुछ सड़कों की लंबाई ३००० किमी है। रेलमार्ग पोर्टो बिंस से वेरहीज तक गया है। कृषि उपज को समीपवर्ती बाजार में स्त्रियों के सर पर लादकर या बरो (Burro) द्वारा पहुँचाया जाता है। यहाँ से [[संयुक्त राज्य अमरीका]], [[जमैका]], [[डोमिनिकन गणतंत्र]] एवं पोर्टोरीक को वायुसेवाएँ हैं। निर्यात की मुख्य वस्तुओं में काफी, सीसल, चीनी, बाक्साइट एवं ताँबा है। हस्तशिल्प की वस्तुएँ एवं सुगंधित तेल कम महत्व के नहीं हैं। सूती वस्त्र भोज्य पदार्थ, यंत्र मोटर गाड़ियाँ एवं खनिजश् तेल मुख्य आयात हैं।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाइती" से प्राप्त