"स्विट्ज़रलैण्ड": अवतरणों में अंतर

छो बॉट से अल्पविराम (,) की स्थिति ठीक की।
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 68:
|footnote1 =
}}
'''स्विट्जरलैंड''' ([[जर्मन भाषा|जर्मन]]: [[:de:Schweiz|(die) Schweiz]] ''(डी) श्वाइत्स'', [[फ़्रांसिसी भाषा|फ़्रांसिसी]]: [[:fr:Suisse|(la) Suisse]] ''(ला) सुईस'', [[लातिनी भाषा|लातिनी]]: [[:la:Helvetia|Helvetia]] ''हेल्वेतिया'') मध्य [[यूरोप]] का एक [[देश]] है। इसकी 60 % सरज़मीन [[ऐल्प्स]] पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील), और चारागाह हैं। स्विस लोगों का [[जीवनस्तर]] दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, [[चॉकलेट]], बहुत मशहूर हैं।
 
इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं : [[जर्मन]] (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), [[फ़्रांसिसी]] (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग), और एक सह-राजभाषा है : रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके [[प्रान्त]] [[कैण्टन]] कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक [[लोकतन्त्र]] है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई [[बॉलीवुड]] फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं : [[ज़्यूरिख]], [[जनीवा]], [[बर्न]] (राजधानी), [[बासल]], [[इंटरलाकेन]], [[लोज़ान]], [[लूत्सर्न]], इत्यादि।