"हाथी": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: अंगराग परिवर्तन।
छो बॉट: अनावश्यक अल्पविराम (,) हटाया।
पंक्ति 18:
 
'''हाथी''' ज़मीन में रहने वाला एक विशाल प्राणी है। दरअसल हाथी ज़मीन में रहने वाला सबसे विशाल [[स्तनपायी]] है। आज [[:en:Elephantidae|ऍलिफ़ॅन्टिडी]] कुल में केवल दो प्रजातियाँ जीवित हैं: ''ऍलिफ़स'' तथा ''लॉक्सोडॉण्टा''। तीसरी प्रजाति ''मॅमथस'' [[विलुप्त]] हो चुकी है।<ref>{{cite web |url= |title= Phylogenetic position of Elephas, Loxodonta and Mammuthus, based on molecular evidence |author = U. Joger and G. Garrido |year = 2001 |pages 544–547 |publisher = The World of Elephants - International Congress, Rome 2001}}</ref>जीवित दो प्रजातियों की तीन जातियाँ पहचानी जाती हैं:- ''लॉक्सोडॉण्टा'' प्रजाति की दो जातियाँ - अफ़्रीकी खुले मैदानों का हाथी (अन्य नाम: बुश या सवाना हाथी) ([[:en:African bush elephant|African bush elephant]]) तथा अफ़्रीकी जंगलों का हाथी ([[:en:African forest elephant|African forest elephant]]) - और ''ऍलिफ़स'' प्रजाति का भारतीय या [[एशियाई हाथी]]।<ref>http://www.bbc.co.uk/nature/life/Elephantidae</ref>हालांकि कुछ शोधकर्ता दोनों अफ़्रीकी जातियों को एक ही मानते हैं,<ref name="African Elephant Specialist Group"/>अन्य मानते हैं की [[पश्चिमी अफ़्रीका]] का हाथी चौथी जाति है।<ref>{{cite news|last=Somerville|first=Keith|title=W African elephants 'separate' species|url=http://news.bbc.co.uk/1/hi/sci/tech/2282801.stm|publisher=BBC|date=2002-09-26}}</ref>ऍलिफ़ॅन्टिडी की बाकी सारी जातियाँ और प्रजातियाँ विलुप्त हो गई हैं। अधिकतम तो पिछले [[हिमयुग]] में ही विलुप्त हो गई थीं, हालांकि [[मैमथ]] का बौना स्वरूप सन् [[२०००]] ई.पू. तक जीवित रहा हो।<ref>{{cite journal | first=S. L. | last=Vartanyan | first2=V. E. | last2=Garutt | first3=A. V. | last3=Sher | title=Holocene dwarf mammoths from Wrangel Island in the Siberian Arctic | journal=Nature | volume=362 | pages=337–340 | date=25 March 1993 | url= http://blogs.nature.com/nautilus/Dwarf%20mammoths.pdf | doi=10.1038/362337a0 | issue=6418}}</ref><br />
आज हाथी ज़मीन का सबसे बड़ा जीव है।<ref name="NationalGeographicAfricanElephant">{{cite web|url=http://www3.nationalgeographic.com/animals/mammals/african-elephant.html|title=African Elephant|publisher=National Geographic | accessdate = 2007-06-16}}</ref>हाथी का [[गर्भ काल]] २२ महीनों का होता है, जो कि ज़मीनी जीवों में सबसे लम्बा है।<ref name="birds.cornell.edu">http://www.birds.cornell.edu/brp/elephant/sections/cyclotis/families/babies.html</ref> जन्म के समय हाथी का बच्चा क़रीब १०५ कि. का होता है।<ref name="birds.cornell.edu"/> हाथी अमूमन ५० से ७० वर्ष तक जीवित रहता है, हालांकि सबसे दीर्घायु हाथी ८२ वर्ष का दर्ज किया गया है।<ref>[http://www.animalcorner.co.uk/wildlife/elephants/elephant_about.html Elephants]&nbsp;– Animal Corner</ref> आज तक का दर्ज किया गया सबसे विशाल हाथी सन् [[१९५५]] ई. में [[अंगोला]] में मारा गया था।<ref>{{Cite news| last = Fenykovi| first = Jose| title = The Biggest Elephant Ever Killed By Man| location = USA| page = 7| publisher = CNN| date = June 4, 1956| url = http://sportsillustrated.cnn.com/vault/article/magazine/MAG1069744/7/index.htm| accessdate = <!-----03 April 2009----->}}</ref>इस [[नर]] का वज़न लगभग १०,९०० कि. था, और कन्धे तक की ऊँचाई ३.९६ मी. थी जो कि एक सामान्य अफ़्रीकी हाथी से लगभग एक मीटर ज़्यादा है।<ref>{{cite web|url=http://www.sandiegozoo.org/animalbytes/t-elephant.html|title=Animal Bytes: Elephant|publisher=San Diego Zoo | accessdate = 2007-06-16}}</ref> इतिहास के सबसे छोटे हाथी [[यूनान]] के [[क्रीट]] [[द्वीप]] में पाये जाते थे और [[गाय]] के [[बछड़ा|बछड़े]] अथवा [[सूअर]] के आकार के होते थे।<ref>[[Dorothea Bate|Bate, D.M.A.]] 1907. On Elephant Remains from Crete, with Description of ''Elephas creticus'' sp.n. Proc. zool. Soc. London: 238–250.</ref><br />
एशियाई सभ्यताओं में हाथी बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है, और अपनी स्मरण शक्ति तथा बुद्धिमानी के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ उनकी बुद्धिमानी [[डॉल्फिन|डॉल्फ़िन]]<ref name=ABCScience>{{cite web| title = Elephants smart as chimps, dolphins| author = Jennifer Viegas| work = ABC Science | year = 2011 | url = http://www.abc.net.au/science/articles/2011/03/08/3158077.htm | accessdate = 2011-03-08 }}</ref><ref>{{cite web| title = Elephants Outwit Humans During Intelligence Test| author = Jennifer Viegas| work = Discovery News | year = 2011 | url = http://news.discovery.com/animals/elephants-intelligence-test-110307.html| accessdate = 2011-03-19 }}</ref><ref name=DolphinGuide>{{cite web| title = What Makes Dolphins So Smart?| work = The Ultimate Guide: Dolphins| year = 1999| url = http://tursiops.org/dolfin/guide/smart.html| accessdate = 2007-10-30 }}</ref><ref name=Friendsoftheelephant>{{cite web| title = Mind, memory and feelings| work = Friends Of The Elephant| url = http://www.elephantfriends.org/mind.html| accessdate = 2007-12-20 }}</ref> तथा [[वनमानुष|वनमानुषों]] के बराबर मानी जाती है।<ref name=Hart>{{cite journal| last = Hart| first = B.L.| coauthors = L.A. Hart, M. McCoy, C.R. Sarath| title = Cognitive behaviour in Asian elephants: use and modification of branches for fly switching| journal = Animal Behaviour| volume = 62| issue = 5| pages = 839–847| publisher = Academic Press| month = November | year = 2001| url = http://www.ingentaconnect.com/content/ap/ar/2001/00000062/00000005/art01815| accessdate = 2007-10-30 | doi = 10.1006/anbe.2001.1815 }}</ref><ref name=Scott>{{cite news| last = Scott| first = David| title = Elephants Really Don't Forget| publisher = Daily Express| date = 2007-10-19| url = http://express.lineone.net/posts/view/22474/Elephants-really-don-t-forget| accessdate = 2007-10-30 }}</ref>
पर्यवेक्षण से पता चला है कि हाथी का कोई प्राकृतिक [[परभक्षी]] नहीं होता है,<ref name="Joubert et al.">Joubert D. 2006. Hunting behaviour of lions (''Panthera leo'') on elephants (''Loxodonta africana'') in the Chobe National Park, Botswana. African Journal of Ecology 44:279–281.</ref> हालांकि [[सिंह]] का समूह शावक या कमज़ोर जीव का शिकार करते देखा गया है।<ref>{{cite journal | doi = 10.1111/j.1469-7998.2006.00181.x | last1 = Loveridge | first1 = A. J. | last2 = Hunt | first2 = J. E. | last3 = Murindagomo | first3 = F. | last4 = Macdonald | first4 = D. W. | year = 2006 | title = Influence of drought on predation of elephant (''Loxodonta africana'') calves by lions (''Panthera leo'') in an African wooded [[savannah]] | url = | journal = Journal of Zoology | volume = 270 | issue = 3| pages = 523–530 }}</ref><ref name="PlanetEarthEpisode7">{{cite episode | title = Great Plains | series = Planet Earth | airdate = November 2006 | number = 7 | serieslink = Planet Earth (TV series) | url = http://www.bbc.co.uk/sn/tvradio/programmes/planetearth/prog_summary.shtml}}</ref> अब यह मनुष्य की दखल तथा [[अवैध शिकार]] के कारण संकट में है।
== व्युत्पत्ति ==
पंक्ति 109:
इस पुनःवर्गीकरण का संरक्षण की दृष्टि से बहुत महत्व है। अभी तक हाथियों को एक ही जाति का मानकर पूरी आबादी का एक साथ ही आंकलन किया जाता था। लेकिन पुनःवर्गीकरण के बाद किसी जाति विशेष के हाथी की आबादी आंककर यह पता लगाने में सुविधा हो जायेगी कि किस जाति के हाथी को संरक्षण अधिक आवश्यकता है, क्योंकि जिस हाथी की आबादी संकटग्रस्त की परिभाषा की परिधि में आती है उसके संरक्षण के लिए क़ानून और सख़्त करने पड़ेंगे और [[अवैध शिकार|अवैध शिकारियों]] और [[तस्कर|तस्करों]] को संकटग्रस्त उस जाति के जानवरों या उनके शरीर के अंगों के व्यापार में रोक लगेगी।<br />
अफ़्रीकी जंगली हाथी तथा अफ़्रीकी बुश हाथी परस्पर प्रजनन कर सकते हैं, हालांकि जंगल में उनके पृथक् परिवेषों को अपनाये जाने के कारण ऐसे मौके कम ही मिलते हैं। किन्तु बन्दी अवस्था में यह बात लागू नहीं होती है। क्योंकि अफ़्रीकी हाथी को हाल ही में दो अलग जातियों का दर्जा मिला है, ऐसा संभव है कि बन्दी हालत के अफ़्रीकी हाथी संकर (hybrid) हों।<br />
दो नई प्रजातियों के वर्गीकरण के अंतर्गत, '''लॉक्सोडॉण्टा ऍफ़्रिकाना''' केवल अफ़्रीकी बुश हाथी या सवाना हाथी को इंगित करता है, जो भू-प्राणियों में सबसे विशाल है। नर कंधे तक ३.२ मी. से ४ मी. तक का होता है और वज़न में ३,५०० कि. से (सूचित) १२,००० कि. तक का हो सकता है।<ref>[http://www.webcitation.org/5rbYDMWeK CITES Appendix II ''Loxodonta africana'']&nbsp;– retrieved 4 September 2008</ref> मादा थोड़ी छोटी होती है, और कंधे तक क़रीब ३ मी. तक ऊँची होती है।<ref>[http://animaldiversity.ummz.umich.edu/site/accounts/information/Loxodonta_africana.html Animal Diversity Web&nbsp;– ''Loxodonta africana'']&nbsp;– retrieved 4 September 2008</ref> अमूमन, सवाना हाथी घास के खुले मैदानों, दलदल और झील के किनारे पाये जाते हैं। यह सवाना के पूरे क्षेत्र में पाया जाता है जो कि [[सहारा]] के दक्षिण में है।]].
दूसरी तथाकथित जाति, अफ़्रीकी जंगली (जंगल का) हाथी '''लॉक्सोडॉण्टा साइक्लॉटिस''' सवाना हाथी से आमतौर पर छोटा और गठीला होता है, तथा उसके हाथीदांत पतले और कम घुमावदार होते हैं। जंगल के हाथी का वज़न ४,५०० कि. तक और कंधे तक की ऊँचाई क़रीब ३ मी. हो सकते हैं। अपने सवाना संबन्धियों की तुलना में इनके बारे में बहुत कम जानकारी है क्योंकि पर्यावरण और राजनीतिक कारणों से इसमें बाधा आती है। प्रायः यह मध्य और पश्चिमी अफ़्रीका के घने [[वर्षावन|वर्षावनों]] में रहते हैं, लेकिन कभी-कभी वनों की सीमाओं में भी विचरण करते हैं जिससे उनका आवासीय क्षेत्र सवाना हाथी के क्षेत्र से मिल जाता है जिससे संकरण हो सकता है। सन् [[१९७९]] ई. में यह अनुमान लगाया गया कि अफ़्रीकी हाथियों की आबादी १३ लाख की है।
<ref>{{cite book
पंक्ति 188:
''ऍलिफ़स मैक्सिमस सुमात्रेनस'', या [[सुमात्रा]] का हाथी केवल सुमात्रा ही में पाया जाता है। यह भारतीय हाथी से छोटा होता है। इनकी संख्या २,१०० से ३,००० के बीच आंकी गई है। यह भारतीय हाथी से भी हल्के रंग का होता है और इसकी रंजकता अन्य एशियाई हाथियों की तुलना में कम क्षीण होती है तथा सिर्फ़ कानों पर ग़ुलाबी धब्बे होते हैं। वयस्क सुमात्राई हाथी अमूमन कंधे तक केवल १.७ से २.६ मी. ऊँचा होता है तथा वज़न में ३,००० कि. से कम होता है। यह अपने एशियाई तथा अफ़्रीकी रिशतेदारों से काफ़ी छोटा होता है और केवल सुमात्रा द्वीप के उन क्षेत्रों में पाया जाता है जहाँ या तो जंगल हों या पेड़ों की झुरमुट हो।<br />
[[चित्र:भारतीय_नर_हाथी.ogv |thumb|[[जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान]] में नर हाथी]]
सन् २००३ ई. में [[बोर्नियो]] [[द्वीप]] में एक अन्य उपजाति पहचानी गई है। इसको बोर्नियो पिग्मी हाथी के नाम से नवाज़ा गया है, और अन्य एशियाई हाथियों की तुलना में यह ज़्यादा छोटा और कम आक्रामक होता है। इसके अपेक्षाकृत बड़े कान और पूँछ होते हैं और इसके हाथीदांत भी अधिक सीधे होते हैं।
{{clear}}
 
पंक्ति 232:
 
=== हाथी दाँत ===
हाथी के हाथीदाँत उसके दूसरी ऊपरी [[दांत (मानव के)|छेदक]] दाँत होते हैं। हाथीदाँत हाथी के जीवनकाल में निरन्तर बढ़ते रहते हैं। एक वयस्क नर के हाथीदाँत लगभग एक वर्ष में १८ से. मी. की दर से बढ़ते रहते हैं। हाथीदाँत पानी, लवण तथा मूल खोदने के काम आते हैं। इसके अलावा पेड़ों की छाल छीलने, और अपने लिए रास्ता तैयार करने में भी हाथीदाँत का बड़ा योगदान होता है। इसके अलावा हाथीदाँत अपनी परिधि जताने के लिए पेड़ों में निशानदेही के लिए तथा कभी कभार अस्त्र-शस्त्र के लिए भी इस्तेमाल में लाए जाते हैं।<br />
जैसे मनुष्य दायाँ या बायाँ हाथ का इस्तेमाल करने वाला होता है, उसी प्रकार हाथी भी आमतौर पर दायाँ या बायाँ हाथीदाँत इस्तेमाल करता है। मुख्य हाथीदाँत अमूमन थोड़ा छोटा होता है और उसके छोर कुछ गोल होते हैं क्योंकि उस हाथीदाँत का ज़्यादा इस्तेमाल हुआ होता है। नर और मादा अफ़्रीकी हाथी के लम्बे हाथीदाँत होते हैं जो वयस्क अवस्था में ३ मी. तक लम्बे और ९० कि. तक वज़नी हो सकते हैं। एशियाई हाथियों में सिर्फ़ नर के लम्बे हाथीदाँत होते हैं। मादा के बहुत छोटे या अमूमन नहीं होते हैं। एशियाई नर के अफ़्रीकी नर जितने लम्बे हाथीदाँत हो सकते हैं लेकिन वह बहुत पतले और हल्के होते हैं। आज तक सबसे वज़नी ३९ कि. का आंका गया है। हाथीदाँत में नक्काशी सरलतापूर्वक हो जाती है अतः कलाकारों ने इसे महत्ता दी जिसके कारण भारी सङ्ख्या में विश्व में हाथियों का विनाश हुआ।
 
पंक्ति 256:
[[चित्र:Elephant's toenail at Monmouth Museum.JPG|thumb|left|संग्रहालय में रखा हाथी के पैर का नाखून]]
हाथी के पैरों कि बनावट मोटे स्तंभों या खंभों के समान होती है। हाथी को अपनी सीधी टांगों और बड़े गद्देदार पैरों की वजह से खड़े रहने में मांसपेशियों से कम शक्ति की आवश्यकता होती है। इसी कारण, हाथी बिना थके बहुत लंबे समय तक खड़े रह सकते हैं। वास्तव में, अफ़्रीकी हाथियों को शायद ही कभी लेटे हुए देखा जाता हो, सामान्यत: वे बीमार या घायल होने पर ही लेटते है। इसके विपरीत एशियाई हाथी अक्सर लेटना पसन्द करते हैं।
हाथी के पैर लगभग गोल होते हैं। अफ़्रीकी हाथियों के प्रत्येक पिछले पैर पर तीन नाखून, और प्रत्येक सामने के पैर पर चार नाखून होते हैं। भारतीय हाथियों के प्रत्येक पिछले पैर पर चार नाखून और प्रत्येक सामने के पैर पर पांच नाखून होते हैं। पैर की हड्डियों के नीचे एक कड़ा, श्लेषी पदार्थ होता है जो एक गद्दे या शॉकर के रूप में कार्य करता है। हाथी के वज़न से पैर फूल जाता है, लेकिन वज़न हट जाने से यह पहले जैसा हो जाता है। इसी कारण से गीली मिट्टी में गहरा धँस जाने के बावजूद हाथी अपनी टांगों को आसानी से बाहर खींच लेता है।
{{clear}}
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/हाथी" से प्राप्त